होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

सोनभद्र के शैडो एरिया होंगे नेटवर्क से रोशन, हर गांव तक पहुंचेगी मोबाइल कनेक्टिविटी

सोनभद्र के शैडो एरिया होंगे नेटवर्क से रोशन, हर गांव तक पहुंचेगी मोबाइल कनेक्टिविटी

8:40 PM, Jun 11, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

सोनभद्र के शैडो एरिया होंगे नेटवर्क से रोशन, हर गांव तक पहुंचेगी मोबाइल कनेक्टिविटी
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क


जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने दूरसंचार कंपनियों के साथ बनाई कार्ययोजना, नेटवर्क विहीन 26 मतदेय स्थलों पर विशेष फोकससोनभद्र। जनपद के दूरस्थ, दुर्गम एवं नेटवर्क विहीन क्षेत्रों में मोबाइल कनेक्टिविटी उपलब्ध कराने के लिए प्रशासन ने कवायद तेज कर दी है। इसी क्रम में जिलाधिकारी चर्चित गौड़ की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में बीएसएनएल, एयरटेल, रिलायंस जियो सहित विभिन्न दूरसंचार कंपनियों के प्रतिनिधियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में शैडो एरिया और नेटवर्क विहीन ग्राम पंचायतों में मोबाइल नेटवर्क पहुंचाने के लिए विस्तृत कार्ययोजना तैयार की गई।बैठक में जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि जनपद का कोई भी गांव, टोला अथवा मतदेय स्थल संचार सुविधाओं से वंचित नहीं रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में मोबाइल नेटवर्क केवल संवाद का माध्यम नहीं, बल्कि शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा, आपदा प्रबंधन और डिजिटल सेवाओं तक पहुंच का प्रमुख आधार बन चुका है। ऐसे में दूरस्थ क्षेत्रों को भी बेहतर संचार व्यवस्था से जोड़ना प्रशासन की प्राथमिकता है।समीक्षा के दौरान जानकारी दी गई कि जनपद में वर्तमान समय में 26 ऐसे मतदेय स्थल हैं, जहां मोबाइल नेटवर्क उपलब्ध नहीं है। इस पर जिलाधिकारी ने संबंधित दूरसंचार कंपनियों को आवश्यक कार्रवाई कर जल्द से जल्द नेटवर्क सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।जुगैल क्षेत्र में नेटवर्क की गुणवत्ता सुधारने और संचार व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए ऑप्टिकल फाइबर कनेक्टिविटी विस्तार की आवश्यकता पर भी चर्चा की गई। जिलाधिकारी ने बीएसएनएल अधिकारियों को विस्तृत प्रस्ताव तैयार कर प्रस्तुत करने के निर्देश देते हुए कहा कि दुर्गम क्षेत्रों में बेहतर नेटवर्क उपलब्ध कराने के लिए जिला प्रशासन हर संभव सहयोग करेगा।बैठक में यह भी बताया गया कि कई ग्राम पंचायतों में नए मोबाइल टावर स्थापित किए जाने प्रस्तावित हैं। जिलाधिकारी ने नेटवर्क विहीन क्षेत्रों का सर्वे कर प्राथमिकता के आधार पर टावर स्थापना की प्रक्रिया तेज करने के निर्देश दिए। साथ ही जिन ग्राम पंचायतों में भूमि चिन्हांकन की प्रक्रिया लंबित है, वहां इसे निर्धारित समयसीमा में पूरा कराने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया।जिलाधिकारी ने कहा कि बेहतर संचार व्यवस्था से ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को डिजिटल सेवाओं का लाभ मिलेगा, वहीं आपदा एवं आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित सहायता उपलब्ध कराने में भी आसानी होगी। उन्होंने सभी विभागों एवं दूरसंचार कंपनियों को आपसी समन्वय स्थापित कर निर्धारित समयसीमा के भीतर कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।बैठक में सहायक निर्वाचन अधिकारी जगरूप पटेल सहित निर्वाचन विभाग के अधिकारी तथा विभिन्न दूरसंचार कंपनियों एवं संचार एजेंसियों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions