होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

इंद्रदेव की अमृत वर्षा के बीच भव्य कलश यात्रा के साथ शिव महापुराण कथा महोत्सव का शुभारंभ

दुद्धी, सोनभद्र। आस्था और धर्म-संस्कृति की नगरी दुद्धी में मंगलवार को सात दिवसीय श्री शिव महापुराण कथा महोत्सव का भव्य शुभारंभ हुआ। इंद्रदेव की अमृत वर्षा के बीच निकली भव्य कलश यात्रा में श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बना। बारिश के बावजूद सैकड़ों श्रद्धालु मांगलिक परिधान में कलश लेकर यात्रा में शामिल हुए और नगर के प्रमुख मंदिरों में मत्था टेककर विश्व कल्याण की कामना की।

7:19 PM, Aug 25, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Jitendra Kumar chandrwanshi

इंद्रदेव की अमृत वर्षा के बीच भव्य कलश यात्रा के साथ शिव महापुराण कथा महोत्सव का शुभारंभ
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क


दुद्धी, सोनभद्र। आस्था और धर्म-संस्कृति की नगरी दुद्धी में मंगलवार को सात दिवसीय श्री शिव महापुराण कथा महोत्सव का भव्य शुभारंभ हुआ। इंद्रदेव की अमृत वर्षा के बीच निकली भव्य कलश यात्रा में श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बना। बारिश के बावजूद सैकड़ों श्रद्धालु मांगलिक परिधान में कलश लेकर यात्रा में शामिल हुए और नगर के प्रमुख मंदिरों में मत्था टेककर विश्व कल्याण की कामना की।महोत्सव के शुभारंभ पर प्राचीन शिवाजी तालाब से वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच कलश में पवित्र जल भरा गया। कलश में आम के पल्लव, अक्षत और पुष्प सजाकर श्रद्धालुओं ने उसे सिर पर धारण किया। वृंदावन धाम से पधारे कथा वाचक पूज्य कुंज बिहारी जी महाराज की मौजूदगी में निकली यात्रा में पूर्व विधायक हरिराम चेरो ने मुख्य कलश धारण किया, जबकि गणेश लाल सोनी धर्म ध्वजा लेकर आगे रहे।भक्ति गीतों और डीजे की धुन के बीच कलश यात्रा नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए श्री राधा-कृष्ण मंदिर, मां काली मंदिर, प्राचीन शिवाला मंदिर, श्री विष्णु मंदिर, श्री संकट मोचन मंदिर, कोतवाली परिसर स्थित शिव मंदिर तथा श्री पंचदेव मंदिर पहुंची। श्रद्धालुओं ने सभी मंदिरों में पूजा-अर्चना कर विश्वमंगल की कामना की।कलश यात्रा में कथा महोत्सव के अध्यक्ष रवि जायसवाल, मुख्य संरक्षक गणेश लाल सोनी, संरक्षक प्रेमचंद आढ़ती, मुख्य जजमान चंद्रिका प्रसाद, शिवनाथ एडवोकेट, नरेश गुप्ता, कंचन सोनी, पुष्पा देवी, श्री रामलीला कमेटी अध्यक्ष कन्हैया लाल अग्रहरि, अरुणोदय जौहरी एडवोकेट, अनिल गुप्ता, संदीप कुमार गुप्ता, स्वच्छता मिशन ब्रांड एंबेसडर जितेन्द्र कुमार चन्द्रवंशी, अविनाश वाहवाह, सभासद सुमित कुमार सोनी, प्रेमनारायण सिंह, मनीष जायसवाल, सोनू जायसवाल सहित सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद रहे।31 अगस्त तक चलेगी कथाश्री शिव महापुराण कथा का आयोजन 25 अगस्त से 31 अगस्त 2026 तक प्रतिदिन शाम 6 बजे से रात 9 बजे तक किया जाएगा। कथा वाचन के दौरान श्रद्धालु शिव महापुराण की कथा का श्रवण करेंगे। वहीं 1 सितंबर 2026 को यज्ञ-हवन के साथ पूर्णाहुति होगी। इसके बाद श्रद्धालुओं के लिए भव्य भंडारे का आयोजन किया जाएगा।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions