होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

लेबर अड्डे पर लगा श्रमिक सम्मान स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों श्रमिकों की हुई स्वास्थ्य जांच

सोनभद्र। श्रमिकों के स्वास्थ्य, सुरक्षा एवं कल्याण को लेकर नगर के लेबर अड्डे के पास ‘श्रमिक सम्मान स्वास्थ्य शिविर’ का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में श्रमिकों ने पहुंचकर अपने स्वास्थ्य की जांच कराई

8:09 PM, Sep 18, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

लेबर अड्डे पर लगा श्रमिक सम्मान स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों श्रमिकों की हुई स्वास्थ्य जांच
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क


बीपी, शुगर समेत सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण कर दी गईं दवाइयां, श्रम विभाग की योजनाओं की भी दी जानकारीसोनभद्र। श्रमिकों के स्वास्थ्य, सुरक्षा एवं कल्याण को लेकर नगर के लेबर अड्डे के पास ‘श्रमिक सम्मान स्वास्थ्य शिविर’ का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में श्रमिकों ने पहुंचकर अपने स्वास्थ्य की जांच कराई।कार्यक्रम में श्रम प्रवर्तन अधिकारी प्रतिपाल वर्मा एवं विशिष्ट अतिथि डॉ. जे.पी. सिंह उपस्थित रहे। चिकित्सकों की टीम ने शिविर में श्रमिकों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया। इस दौरान बीपी, शुगर सहित अन्य सामान्य स्वास्थ्य जांच की गई। जांच के बाद चिकित्सकों ने श्रमिकों को आवश्यक चिकित्सीय परामर्श दिया और जरूरत के अनुसार दवाइयां भी उपलब्ध कराईं।शिविर के दौरान श्रम प्रवर्तन अधिकारी प्रतिपाल वर्मा ने श्रमिकों को श्रम विभाग की ओर से संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं, श्रमिक सुरक्षा मानकों और उपलब्ध हितलाभों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने श्रमिकों को सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए आवश्यक पंजीयन प्रक्रिया के बारे में भी जागरूक किया।इसके साथ ही ई-श्रम कार्ड से संबंधित प्रक्रिया और इसके महत्व की जानकारी देते हुए पात्र श्रमिकों को पंजीयन कराने के लिए प्रेरित किया गया। अधिकारियों ने कहा कि श्रमिकों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए जागरूकता और पंजीयन प्रक्रिया को प्राथमिकता दी जा रही है।शिविर के समापन पर अधिकारियों ने कहा कि श्रमिकों के स्वास्थ्य, सुरक्षा और कल्याण को ध्यान में रखते हुए इस तरह के स्वास्थ्य एवं जागरूकता कार्यक्रम आगे भी आयोजित किए जाते रहेंगे।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions