होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

दुद्धी में आज से श्री शिव महापुराण कथा, सुबह निकलेगी भव्य कलश यात्रा

सोनभद्र। शिवाजी तालाब परिसर में 25 अगस्त से 31 अगस्त तक सात दिवसीय श्री शिव महापुराण कथा महोत्सव का भव्य आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम को लेकर आयोजन समिति की ओर से सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। आयोजन समिति के अनुसार, कथा महोत्सव का शुभारंभ मंगलवार, 25 अगस्त को सुबह 9 बजे भव्य कलश यात्रा के साथ होगा।

7:05 AM, Aug 25, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Jitendra Kumar chandrwanshi

दुद्धी में आज से श्री शिव महापुराण कथा, सुबह निकलेगी भव्य कलश यात्रा
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क



 सोनभद्र। शिवाजी तालाब परिसर में 25 अगस्त से 31 अगस्त तक सात दिवसीय श्री शिव महापुराण कथा महोत्सव का भव्य आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम को लेकर आयोजन समिति की ओर से सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।आयोजन समिति के अनुसार, कथा महोत्सव का शुभारंभ मंगलवार, 25 अगस्त को सुबह 9 बजे भव्य कलश यात्रा के साथ होगा। कलश यात्रा शिवाजी तालाब से प्रारंभ होकर संकट मोचन मंदिर एवं मां काली मंदिर पहुंचेगी, जहां श्रद्धालु दर्शन-पूजन करेंगे। इसके बाद यात्रा वापस कथा स्थल पर पहुंचकर संपन्न होगी। कलश यात्रा में 108 कलश शामिल होंगे।26 अगस्त से प्रतिदिन शाम 6 बजे से रात 9 बजे तक संगीतमय श्री शिव महापुराण कथा का आयोजन किया जाएगा। श्रीधाम वृंदावन से पधारे प्रख्यात कथा प्रवक्ता पंडित कुंज बिहारी जी महाराज श्रद्धालुओं को शिव महापुराण की कथा का रसपान कराएंगे।सात दिवसीय कथा महोत्सव के समापन के बाद 1 सितंबर को दोपहर 12 बजे से शाम 5 बजे तक महाप्रसाद एवं भंडारे का आयोजन किया जाएगा।कार्यक्रम के संरक्षक मंडल के सदस्य गणेश सोनी ने बताया कि आयोजन समिति के अध्यक्ष रविशंकर जायसवाल हैं। उन्होंने बताया कि संरक्षक मंडल में शिवनाथ एडवोकेट, प्रेमचंद आढ़ती, अरविंद सोनी, कंचन सेठ सहित समस्त भक्तगणों के सहयोग से यह धार्मिक आयोजन संपन्न कराया जा रहा है।आयोजकों ने क्षेत्र के समस्त श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में पहुंचकर श्री शिव महापुराण कथा का श्रवण करने और धर्मलाभ उठाने की अपील की है।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions