पेय पदार्थ में जहर मिलाकर पिलाने का आरोप, श्यामजी मिश्र की हालत गंभीर
पेय पदार्थ में जहर मिलाकर पिलाने का आरोप, श्यामजी मिश्र की हालत गंभीर
5:45 AM, Aug 10, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

ओबरा में मामला सामने आने के बाद मेडिकल कॉलेज में कराया गया भर्ती
ओबरा/सोनभद्र। ओबरा नगर में पेय पदार्थ में कथित रूप से जहरीला पदार्थ मिलाकर पिलाने का मामला सामने आया है। घटना में सामाजिक कार्यकर्ता एवं राष्ट्रभक्त मंच के संयोजक श्याम जी मिश्र (40) की हालत गंभीर बताई जा रही है। उन्हें उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार, श्याम जी मिश्र रविवार दोपहर ओबरा नगर स्थित गीता मंदिर के पास कुछ लोगों के साथ देखे गए थे। इसके बाद ओबरा हाइडिल मैदान के पास वह अचेत अवस्था में मिले। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें परियोजना अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें
परिजनों/पीड़ित पक्ष का आरोप है कि कुछ लोगों ने साजिश के तहत पेय पदार्थ में जहरीला पदार्थ मिलाकर श्याम जी मिश्र को पिला दिया। बताया जा रहा है कि पेय पदार्थ के सेवन के बाद उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। इसी हालत में उन्हें छोड़कर आरोपी मौके से फरार हो गए






