होमवीडियो LIVE
BREAKING

विज्ञापन

सोनभद्र पुलिस को बड़ी सफलता: पांच चोरी की घटनाओं का खुलासा, नकदी-जेवर समेत बोलेरो बरामद.

चोरी और छिनैती की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत रॉबर्ट्सगंज पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।

9:17 PM, Nov 18, 2026

Share:

Edited By: U. Gupta , Reported By: संजय सिंह

सोनभद्र पुलिस को बड़ी सफलता: पांच चोरी की घटनाओं का खुलासा, नकदी-जेवर समेत बोलेरो बरामद.

चोरी और छिनैती की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत रॉबर्ट्सगंज पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।

हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क

सोनभद्र। जनपद में चोरी और छिनैती की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत रॉबर्ट्सगंज पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने अंतरजनपदीय महिला चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए छह महिलाओं और एक पुरुष समेत कुल सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से 1,87,200 रुपये नकद, लगभग 2.10 लाख रुपये कीमत के पीली धातु के आभूषण, तीन एंड्रॉयड मोबाइल फोन तथा चोरी की घटनाओं में प्रयुक्त बोलेरो वाहन बरामद किया गया है।पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय मेविस टॉक के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर मिश्र के नेतृत्व में चोरी की घटनाओं के खुलासे के लिए अभियान चलाया जा रहा था। इसी क्रम में 17 नवंबर को रॉबर्ट्सगंज थाने की विभिन्न चौकियों की पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर पंचमुखी महादेव मंदिर, सहिजन खुर्द के पास घेराबंदी कर बोलेरो सवार सात आरोपियों को गिरफ्तार किया।

भीड़भाड़ वाले बाजारों और धार्मिक स्थलों को बनाते थे निशाना

पूछताछ में गिरोह के काम करने का तरीका सामने आया। पुलिस के मुताबिक, गिरोह त्योहारों, धार्मिक आयोजनों और भीड़भाड़ वाले बाजारों में महिलाओं को निशाना बनाता था। पुरुष आरोपी किशन कुमार बोलेरो चलाता था और अलग-अलग स्थानों पर रेकी कर महिलाओं की अधिक भीड़ वाले स्थानों को चिह्नित करता था। इसके बाद महिला सदस्य भीड़ में शामिल होकर महिलाओं के गले से सोने के आभूषण चोरी कर लेती थीं। चोरी के आभूषणों को बेचकर मिलने वाली रकम आपस में बांट ली जाती थी।

विज्ञापन

लॉकेट की पहचान से चोरी की घटना की पुष्टि

पुलिस ने आरोपियों की तलाशी और निशानदेही पर 1,87,200 रुपये नकद, पीली धातु के लॉकेट, अंगूठी, ओम लिखा लॉकेट, झुमके और कान के टॉप्स समेत अन्य आभूषण तथा तीन एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद किए। बरामद आभूषणों में शामिल एक लॉकेट की पहचान मु0अ0सं0 927/2026 की वादिनी ने मौके पर पहुंचकर अपने चोरी हुए लॉकेट के रूप में की। वहीं, वारदात में प्रयुक्त करीब 13 लाख रुपये कीमत की बोलेरो को मोटर वाहन अधिनियम की धारा 207 के तहत सीज कर दिया गया। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों के विरुद्ध संबंधित मुकदमों में साक्ष्यों के आधार पर विधिक कार्रवाई की जा रही है। गिरोह के अन्य संभावित सहयोगियों और चोरी के आभूषण खरीदने वाले लोगों के संबंध में भी जानकारी जुटाई जा रही है। इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार सिंह, क्राइम निरीक्षक बनारसी यादव, चौकी प्रभारी कस्बा अनिल विश्वकर्मा, चौकी प्रभारी लोढ़ी उमाशंकर यादव, चौकी प्रभारी चुर्क धर्मनारायण भार्गव सहित थाना रॉबर्ट्सगंज के पुलिसकर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions