होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

सर्पदंश से छह वर्षीय मासूम की मौत, परिवार में मचा कोहराम

सर्पदंश से छह वर्षीय मासूम की मौत, परिवार में मचा कोहराम

3:28 PM, Jun 27, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

सर्पदंश से छह वर्षीय मासूम की मौत, परिवार में मचा कोहराम
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क


घोरावल (सोनभद्र)। घोरावल कोतवाली क्षेत्र के कुसीनिस्फ गांव में सर्पदंश से छह वर्षीय मासूम की मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया, जबकि पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।जानकारी के अनुसार, अमन (6 वर्ष) पुत्र विकास घर के पास पानी से भरे एक गड्ढे के समीप अन्य बच्चों के साथ खेल रहा था। इसी दौरान बांस के झुरमुट की ओर से निकले एक विषैले सर्प ने उसके हाथ और पैर में डस लिया। परिजन आनन-फानन में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक बृजेश सिंह ने बताया कि मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।अमन अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। उसकी दो बहनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मासूम की असमय मौत से परिवार सहित पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions