रोड नहीं तो वोट नहीं का लगाया नारा,सड़क निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों का जोरदार प्रदर्शन
रोड नहीं तो वोट नहीं का लगाया नारा,सड़क निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों का जोरदार प्रदर्शन
9:40 PM, Aug 9, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

सड़क नहीं बनी तो जिला मुख्यालय पर होगा आंदोलन : विवेक सिंह पटेल
सोनभद्र: ग्राम सभा कुसुम्हा से लखनवार के बीच सड़क की बदहाल स्थिति को लेकर रविवार को क्षेत्रीय ग्रामीणों ने जोरदार प्रदर्शन किया। लंबे समय से सड़क की हालत खराब होने के कारण आसपास की कई ग्राम सभाओं के लोगों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
सड़क पर जगह-जगह गड्ढे होने के कारण आमजन, किसान, विद्यार्थी और राहगीर आए दिन कठिनाइयों का सामना कर रहे हैं। इसी जनसमस्या को लेकर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव, समाजवादी लोहिया वाहिनी एवं किसान के बेटे, जमीनी नेता श्री विवेक सिंह पटेल के नेतृत्व में रविवार को सुबह 10 बजे बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया।
प्रदर्शन के दौरान विवेक सिंह पटेल एवं ग्रामीणों ने सड़क निर्माण की मांग को लेकर जोरदार नारेबाजी की और सरकार तथा संबंधित अधिकारियों से मांग की कि कुसुम्हा से लखनवार के बीच खराब सड़क का तत्काल निर्माण कराया जाए, ताकि क्षेत्र के हजारों ग्रामीणों को सुगम एवं सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिल सके।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें
इस अवसर पर विवेक सिंह पटेल ने कहा कि, “सड़क निर्माण केवल आवागमन की सुविधा का विषय नहीं है, बल्कि यह क्षेत्र के विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और हजारों ग्रामीणों के सुरक्षित आवागमन से जुड़ा महत्वपूर्ण जनहित का मुद्दा है।”
उन्होंने कहा कि वर्तमान भाजपा सरकार जनहित से जुड़े मुद्दों की अनदेखी कर रही है। ग्रामीण लंबे समय से सड़क निर्माण की मांग कर रहे हैं, लेकिन अब तक समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया गया है। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि ग्रामीणों की समस्या को गंभीरता से लेते हुए सड़क निर्माण का कार्य शीघ्र शुरू कराया जाए।
विवेक सिंह पटेल ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि सड़क निर्माण का कार्य जल्द शुरू नहीं किया गया तो जिला मुख्यालय पर जोरदार प्रदर्शन एवं आंदोलन किया जाएगा। आवश्यकता पड़ने पर अनशन भी किया जाएगा। इसकी संपूर्ण जिम्मेदारी जिला प्रशासन एवं संबंधित सरकार की होगी।
प्रदर्शन में बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण एवं क्षेत्र के लोग उपस्थित रहे और सभी ने एक स्वर में सड़क निर्माण की मांग उठाई।
प्रमुख नारा“सड़क बनाओ — गांव बचाओ!”
प्रदर्शन में प्रमुख रूप से उपस्थित रहे
प्रयाग सिंह, शिवकुमार सिंह, मनोज कुमार सिंह, विनोद मौर्या, राम सिंह, कृपाशंकर सिंह, महेंद्र सिंह, छेवनाथ सिंह, राजेंद्र सिंह, रमेश सिंह, जगदीश लाल, राजकुमार सिंह, राजेंद्र प्रसाद, सुभाष सिंह, हरिशंकर सिंह, राम मनी सिंह, रामप्रवेश सिंह, संदीप कुमार सिंह, आयुष कुमार, समश कुमार सिंह, सरजू सिंह, बुद्धिनाथ सिंह, अनिल कुमार सिंह, दिनानाथ चौधरी, हिरामन सिंह, मुन्ना सिंह, रमेश सिंह, मुनू पाठक सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।






