होमवीडियो LIVE
BREAKING

विज्ञापन

Sonbhadra news:पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 29 पुलिसकर्मियों के कार्यक्षेत्र बदले

सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक सोनभद्र ने पुलिस विभाग में प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त बनाने के उद्देश्य से 29 पुलिसकर्मियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। जारी स्थानांतरण आदेश के तहत विभिन्न थानों और चौकियों पर तैनात उपनिरीक्षकों का स्थानांतरण किया गया है।

10:01 AM, Nov 15, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

Sonbhadra news:पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 29 पुलिसकर्मियों के कार्यक्षेत्र बदले
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क


सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक सोनभद्र ने पुलिस विभाग में प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त बनाने के उद्देश्य से 29 पुलिसकर्मियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। जारी स्थानांतरण आदेश के तहत विभिन्न थानों और चौकियों पर तैनात उपनिरीक्षकों का स्थानांतरण किया गया है।पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जारी आदेश के अनुसार, स्थानांतरित पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से नवीन तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

साथ ही संबंधित थाना प्रभारियों और अधिकारियों को आदेश का अनुपालन सुनिश्चित कराने को कहा गया आदेश में बताया गया है कि आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 को देखते हुए निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुपालन में यह फेरबदल किया गया है।

विशेष रूप से उन उपनिरीक्षकों को स्थानांतरित किया गया है, जिन्होंने जिले में निर्धारित चार वर्ष की अवधि अथवा पुलिस सब-डिवीजन में तीन वर्ष की अवधि पूरी कर ली है।

विज्ञापन

इन पुलिसकर्मियों को मिली नई तैनातीजारी सूची के अनुसार, रामसियासन शर्मा को रामबड़कोनिया से म्योरपुर, अभय नाथ सिंह यादव को चोपन से रायपुर, संतोष कुमार सिंह को डाला से शक्तिनगर, कुंवर सिंह को पन्नूगंज से बभनी, मोहम्मद मेराज खां को जुगैल से दुद्धी, राहुल पाण्डेय को शाहगंज से पिपरी और रमजान सिंह यादव को चोपन से शक्तिनगर भेजा गया है।इसी क्रम में धर्मदेव यादव को राबर्ट्सगंज से घोरावल, राजेंद्र प्रसाद यादव को घोरावल से विंढमगंज, सरफराज हुसैन को बभनी से शाहगंज, महेंद्र प्रसाद यादव को सुगमस्रोत से करमा तथा उमाशंकर यादव को लोढ़ी से शाहगंज की तैनाती दी गई है।

इसके अलावा रामबचन सिंह यादव, मायाशंकर शुक्ल, मायाशंकर सिंह, दीनानाथ यादव, वीरेंद्र यादव, ओमप्रकाश नारायण सिंह, काशीनाथ यादव, राजेश कुमार, रामजीत यादव, मोहम्मद सखाल, श्यामदेव यादव, जयप्रकाश यादव, विजय शंकर सिंह यादव, शिवबदन यादव, रामाश्रय यादव और मुरली यादव सहित अन्य उपनिरीक्षकों के भी कार्यक्षेत्र बदले गए हैं।

विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक ने निर्देश दिया है कि सभी स्थानांतरित उपनिरीक्षक तत्काल प्रभाव से अपनी नई तैनाती पर कार्यभार ग्रहण करें। आदेश का अनुपालन सुनिश्चित कराने की जिम्मेदारी संबंधित अधिकारियों को सौंपी गई है।

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions