होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

पांच वार्डों में शुरू हुआ सोलर आरओ वाटर कूलर सिस्टम

दुद्धी। विश्वकर्मा पूजनोत्सव के अवसर पर नगरवासियों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने की दिशा में नगर पंचायत की ओर से पहल की गई। गुरुवार को नगर के पांच वार्डों में सोलर आरओ वाटर कूलर सिस्टम का शुभारंभ नगर पंचायत अध्यक्ष कमलेश मोहन ने किया

7:32 PM, Sep 17, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Jitendra Kumar chandrwanshi

पांच वार्डों में शुरू हुआ सोलर आरओ वाटर कूलर सिस्टम
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क


विश्वकर्मा पूजनोत्सव पर चेयरमैन ने नगरवासियों को दी शुद्ध पेयजल की सौगात, अन्य वार्डों में भी काम जारी

दुद्धी। विश्वकर्मा पूजनोत्सव के अवसर पर नगरवासियों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने की दिशा में नगर पंचायत की ओर से पहल की गई। गुरुवार को नगर के पांच वार्डों में सोलर आरओ वाटर कूलर सिस्टम का शुभारंभ नगर पंचायत अध्यक्ष कमलेश मोहन ने किया। सिस्टम शुरू होने से संबंधित वार्डों के रहवासियों को अब शुद्ध एवं ठंडा पेयजल उपलब्ध हो सकेगा।

नगर पंचायत अध्यक्ष कमलेश मोहन ने बताया कि सरकार की मंशा के अनुरूप नगर के सभी वार्डों में शुद्ध पेयजलापूर्ति के लिए सोलर आरओ वाटर कूलर सिस्टम स्थापित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में विश्वकर्मा पूजनोत्सव के अवसर पर वार्ड संख्या 2, 3, 5, 10 और 11 में आरओ वाटर कूलर सिस्टम का शुभारंभ कर इसे नगरवासियों को समर्पित किया गया।

विज्ञापन

उन्होंने बताया कि नगर के शेष वार्डों में भी आरओ वाटर कूलर सिस्टम लगाने का कार्य जारी है। कार्य पूरा होने के बाद अन्य वार्डों के लोगों को भी शुद्ध पेयजल की सुविधा का लाभ मिल सकेगा।आरओ वाटर कूलर सिस्टम शुरू होने पर स्थानीय लोगों में खुशी का माहौल रहा। कार्यक्रम के दौरान लोगों ने नगर पंचायत की इस पहल का स्वागत किया।

इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य धनौरा जुबेर आलम, सभासद सरोज आनंद अग्रहरि, शाहनवाज खां, मोनू सिंह, धीरज जायसवाल, आमेश सिंह, शाहिद आलम, अंका कुमार, मोहित अग्रहरि, अन्नू, विकास मद्धेशिया, पीयूष कसेरा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions