सोनभद्र: 1.68 लाख से अधिक किसानों के खाते में पहुंची किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त
सोनभद्र। जिले के 1 लाख 68 हजार 645 किसानों के बैंक खातों में शुक्रवार को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 24वीं किस्त डीबीटी (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) के माध्यम से भेजी गई। किस्त जारी होने के अवसर पर कृषि विज्ञान केंद्र मंगुराही में कार्यक्रम आयोजित किया गया, जहां किसानों ने प्रधानमंत्री द्वारा किसान सम्मान निधि वितरण कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखा।
8:55 PM, Oct 30, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

सोनभद्र। जिले के 1 लाख 68 हजार 645 किसानों के बैंक खातों में शुक्रवार को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 24वीं किस्त डीबीटी (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) के माध्यम से भेजी गई। किस्त जारी होने के अवसर पर कृषि विज्ञान केंद्र मंगुराही में कार्यक्रम आयोजित किया गया, जहां किसानों ने प्रधानमंत्री द्वारा किसान सम्मान निधि वितरण कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखा।कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष राधिका पटेल रहीं। इस दौरान उप कृषि निदेशक राजकुमार और जिला कृषि अधिकारी वीरेन्द्र कुमार ने किसानों को कृषि विभाग की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तारपूर्वक जानकारी दी। अधिकारियों ने योजनाओं की पात्रता, आवेदन प्रक्रिया, लाभ प्राप्त करने के तरीके और विभाग की ओर से संचालित अन्य योजनाओं के बारे में भी किसानों को जागरूक किया।मुख्य अतिथि राधिका पटेल ने कहा कि शासन की ओर से किसानों की आय और आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने के उद्देश्य से विभिन्न योजनाएं संचालित की जा रही हैं। उन्होंने किसानों से अपील की कि वे कृषि विभाग की योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर उनका अधिकाधिक लाभ उठाएं और आधुनिक कृषि पद्धतियों को अपनाकर अपनी खेती को और बेहतर बनाएं।कार्यक्रम में भूपेन्द्र कुमार सिंह, शुभम सिंह, वरिष्ठ प्राविधिक सहायक धर्मेन्द्र कुमार, मंदीप कुमार, संतोष कुमार, अवर अभियंता शिव कुमार, संजय सिंह सहित कृषि विभाग के अन्य कर्मचारी और बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें






