सोनभद्र: रामचरितमानस नवाह पाठ महायज्ञ का 32वां आयोजन 24 दिसंबर से,दो जनवरी को होगा समापन
सोनभद्र। नगर के रामलीला मैदान स्थित सभागार में बुधवार की रात रामचरितमानस नवाह पाठ महायज्ञ समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में पिछले वर्ष का आय-व्यय विवरण प्रस्तुत करने के साथ ही आगामी 32वें आयोजन की तैयारियों एवं कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई
8:13 PM, Nov 19, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

सोनभद्र। नगर के रामलीला मैदान स्थित सभागार में बुधवार की रात रामचरितमानस नवाह पाठ महायज्ञ समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में पिछले वर्ष का आय-व्यय विवरण प्रस्तुत करने के साथ ही आगामी 32वें आयोजन की तैयारियों एवं कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई।समिति के अध्यक्ष सत्यपाल जैन ने बताया कि रामचरितमानस नवाह पाठ महायज्ञ का 32वां आयोजन 24 दिसंबर से शुरू होकर एक जनवरी 2027 तक चलेगा। दो जनवरी को विशाल भंडारे एवं भव्य शोभायात्रा के साथ महायज्ञ का समापन होगा। उन्होंने बताया कि 23 दिसंबर की रात 10 बजे श्रीराम दरबार की मूर्ति स्थापना की जाएगी।आयोजन के दौरान 24 दिसंबर से प्रतिदिन पूजन, आरती एवं प्रसाद वितरण किया जाएगा। काशी से पधार रहे श्रीरामचरितमानस के मर्मज्ञ पंडित सूर्य लाल मिश्र के आचार्यत्व में 111 भूदेवों द्वारा रामचरितमानस का संगीतमय पाठ किया जाएगा। वहीं, प्रतिदिन शाम सात बजे से सुप्रसिद्ध कथावाचकों द्वारा संगीतमय रामकथा का वाचन होगा।इसके अतिरिक्त प्रतिदिन रात नौ बजे आरटीएस क्लब मैदान में मधुरिमा साहित्य गोष्ठी का आयोजन किया जाएगा, जिसमें साहित्यिक गतिविधियां आयोजित होंगी।बैठक में महामंत्री सुशील पाठक एवं कोषाध्यक्ष शिशु त्रिपाठी ने संयुक्त रूप से वर्ष 2026-27 के आयोजन का विस्तृत आय-व्यय विवरण प्रस्तुत किया।इस अवसर पर समिति के संरक्षक इंद्रदेव सिंह, कृपा नारायण मिश्र, डॉ. जेएस चतुर्वेदी, हरीश अग्रवाल, रमेश मिश्रा, अवधेश पांडेय, अमरनाथ शुक्ला, राहुल श्रीवास्तव, जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव, अजीत सिंह भंडारी, सुरेश पाठक, किशोर केडिया, अजय शुक्ला, नरेंद्र सिंह, कृष्ण कुमार तिवारी, नवल बाजपेई, नरेंद्र गर्ग सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
यह भी पढ़ें






