Sonbhadra Accident: रोडबेज फ्लाईओवर के नीचे तेज रफ्तार पिकअप खड़े ट्रक में घुसी, चालक की मौत
सोनभद्र:राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र में रोडवेज के समीप फ्लाईओवर के नीचे शुक्रवार देर रात तेज रफ्तार पिकअप सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से जा घुसी। हादसे में पिकअप चालक गंभीर रूप से घायल हो गया
8:30 PM, Aug 29, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

सोनभद्र:राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र में रोडवेज के समीप फ्लाईओवर के नीचे शुक्रवार देर रात तेज रफ्तार पिकअप सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से जा घुसी। हादसे में पिकअप चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।
आसपास के लोगों ने उसे वाहन से बाहर निकालकर उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।मृतक की पहचान 23 वर्षीय विशाल पुत्र सुभाष चंद्र निवासी आमडीह हिनौता के रूप में हुई है।
बताया गया कि विशाल पिकअप वाहन से सब्जियों की ढुलाई का काम करता था और इसी से परिवार का भरण-पोषण करता था।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, शुक्रवार देर रात विशाल पिकअप लेकर जा रहा था। इसी दौरान रोडवेज के समीप फ्लाईओवर के नीचे सड़क किनारे खड़े ट्रक में पिकअप पीछे से जा भिड़ी।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें
टक्कर इतनी जोरदार थी कि पिकअप का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।स्थानीय लोगों ने तत्काल राहत पहुंचाते हुए चालक को क्षतिग्रस्त वाहन से बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया।
हादसे की सूचना मिलते ही मृतक के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। जवान बेटे की मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हैविशाल तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। उसकी मौत से परिवार के सामने आर्थिक संकट भी खड़ा हो गया है। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी जुटाई और आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी।






