होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

सोनभद्र: निवेशकों से करोड़ों की धोखाधड़ी के आरोपी की ₹1.31 करोड़ की संपत्ति कुर्क

सोनभद्र: निवेशकों से करोड़ों की धोखाधड़ी के आरोपी की ₹1.31 करोड़ की संपत्ति कुर्क

6:40 PM, Jul 21, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

सोनभद्र: निवेशकों से करोड़ों की धोखाधड़ी के आरोपी की ₹1.31 करोड़ की संपत्ति कुर्क
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क



सोनभद्र पुलिस ने "सिटी म्युचुअल बैंक" के नाम पर निवेशकों को अधिक लाभ और भारी मुनाफे का लालच देकर कथित रूप से करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी करने के आरोपी भागीरथी मौर्या की अपराध से अर्जित लगभग ₹1.31 करोड़ मूल्य की अचल संपत्ति न्यायालय के आदेश पर कुर्क कर ली है।
पुलिस के अनुसार यह कार्रवाई थाना अनपरा में दर्ज मु.अ.सं. 149/2025 के तहत की गई। विवेचना में आरोप है कि भागीरथी मौर्या ने "सिटी म्युचुअल बैंक" नाम से कंपनी संचालित कर लोगों से निवेश के नाम पर धनराशि जुटाई, लेकिन तय अवधि पूरी होने के बाद निवेशकों का पैसा वापस नहीं किया।
जांच के दौरान पुलिस ने दावा किया कि धोखाधड़ी से अर्जित धन से खरीदी गई संपत्तियों की पहचान कर उन्हें कुर्क करने के लिए अपर सिविल जज (सीडी/एसीजेएम), सोनभद्र की अदालत में बीएनएसएस की धारा 107 के तहत आवेदन किया गया। न्यायालय ने 15 जुलाई 2026 को कुर्की का आदेश पारित किया।
आदेश के अनुपालन में उपजिलाधिकारी दुद्धी रवि पासवान और क्षेत्राधिकारी पिपरी हर्ष पाण्डेय के नेतृत्व में मुर्धवा स्थित भूमि एवं मकान तथा कटौधी स्थित भूमि सहित कुल ₹1,31,25,276 मूल्य की अचल संपत्तियां कुर्क की गईं।
पुलिस के अनुसार आरोपी के विरुद्ध सोनभद्र और मीरजापुर जनपद में धोखाधड़ी, जालसाजी, मारपीट तथा अन्य धाराओं में कई मुकदमे दर्ज हैं।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अनिल कुमार के पर्यवेक्षण तथा थाना अनपरा पुलिस टीम द्वारा की गई।ध्यान दें कि यह जानकारी पुलिस के आधिकारिक बयान पर आधारित है। आरोपी के विरुद्ध लगाए गए आरोपों का अंतिम निर्णय न्यायालय में विचाराधीन प्रक्रिया के बाद ही होगा।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions