होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

सोनभद्र: बभनी पुलिस ने चार वारंटी अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

सोनभद्र: बभनी पुलिस ने चार वारंटी अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, न्यायालय में किया पेश

8:10 PM, Jun 30, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

सोनभद्र: बभनी पुलिस ने चार वारंटी अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क


सोनभद्र, 30 जून। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में जनपद में वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बभनी थाना पुलिस ने चार वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) ऋषभ रुणवाल के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी दुद्धी राजेश कुमार राय के पर्यवेक्षण में मंगलवार सुबह थाना बभनी पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम कुड़पान में दबिश देकर मुकदमा संख्या 3362/2019 से संबंधित चार वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। यह मुकदमा भारतीय दंड संहिता की धारा 323, 504 और 506 से संबंधित है। पुलिस ने सभी अभियुक्तों को सुबह करीब 7:05 बजे गिरफ्तार कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूरी करने के बाद न्यायालय में पेश कर दिया।गिरफ्तार अभियुक्तों में नागेन्द्र गोंड़ (35 वर्ष) पुत्र सुखराज, रामस्वरूप (44 वर्ष) पुत्र शिवचरन, इन्द्रदेव (40 वर्ष) पुत्र रामदुलार तथा सूरजदेव (44 वर्ष) पुत्र रामदुलार, सभी निवासी ग्राम कुड़पान, थाना बभनी, जनपद सोनभद्र शामिल हैं।गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक दिन्नू प्रसाद यादव, उपनिरीक्षक कृष्णानन्द सिंह, मुख्य आरक्षी राम आशीष यादव, मुख्य आरक्षी विनोद कुमार मौर्य तथा महिला आरक्षी दीपा यादव शामिल रहीं।पुलिस का कहना है कि जनपद में वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान लगातार जारी है और अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कानूनी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions