होमवीडियो LIVE
BREAKING

विज्ञापन

Weather news सोनभद्र;28 से 31 अक्टूबर तक खराब मौसम का अलर्ट, तेज हवाओं के साथ भारी बारिश और वज्रपात की आशंका जिलाधिकारी ने जनपदवासियों से सतर्क रहने की अपील की, किसानों

सोनभद्र:26 अक्टूबर बंगाल की खाड़ी में विकसित हो रहे निम्न दबाव क्षेत्र के प्रभाव से सोनभद्र में आगामी 28 से 31 अक्टूबर तक मौसम खराब रहने की संभावना है। भारत मौसम विज्ञान विभाग, मौसम केंद्र लखनऊ के पूर्वानुमान के अनुसार जनपद में तेज हवाओं, गरज-चमक, वज्रपात और भारी बारिश का खतरा बना हुआ है।

4:59 PM, Oct 26, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

Weather news सोनभद्र;28 से 31 अक्टूबर तक खराब मौसम का अलर्ट, तेज हवाओं के साथ भारी बारिश और वज्रपात की आशंका
जिलाधिकारी ने जनपदवासियों से सतर्क रहने की अपील की, किसानों
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क

फसल और खुले में रखे अनाज की सुरक्षा के निर्देशआपात स्थिति में जिला आपदा नियंत्रण कक्ष के नंबर 05444-297645 और हेल्पलाइन 1077 पर दें सूचना

सोनभद्र:26 अक्टूबर बंगाल की खाड़ी में विकसित हो रहे निम्न दबाव क्षेत्र के प्रभाव से सोनभद्र में आगामी 28 से 31 अक्टूबर तक मौसम खराब रहने की संभावना है। भारत मौसम विज्ञान विभाग, मौसम केंद्र लखनऊ के पूर्वानुमान के अनुसार जनपद में तेज हवाओं, गरज-चमक, वज्रपात और भारी बारिश का खतरा बना हुआ है। संभावित मौसमी परिस्थितियों को देखते हुए जिला प्रशासन ने लोगों से सतर्कता बरतने और सुरक्षा संबंधी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है।अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व), सोनभद्र के अनुसार मौसम विभाग की ओर से जारी पूर्वानुमान एवं प्रभाव आधारित चेतावनी के मद्देनजर जनपद में मौसम में बदलाव की संभावना जताई गई है। इसके तहत 28 अक्टूबर को गरज-चमक और वज्रपात के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।

हवा के झोंकों की गति 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने की आशंका है। वहीं, 29, 30 और 31 अक्टूबर को तेज हवाओं, गरज-चमक एवं वज्रपात के साथ भारी वर्षा होने की संभावना व्यक्त की गई है।जिलाधिकारी ने सतर्क रहने की अपील कीजिलाधिकारी एवं अध्यक्ष, जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, सोनभद्र ने जनपदवासियों से मौसम विभाग की चेतावनी को गंभीरता से लेने की अपील की है। उन्होंने लोगों से संभावित आपदा से बचाव के लिए आवश्यक सावधानियां अपनाने तथा मौसम की स्थिति पर लगातार नजर रखने का आग्रह किया है।प्रशासन के अनुसार तेज हवाओं और वज्रपात के दौरान खुले मैदानों, पेड़ों, बिजली के खंभों, टिनशेड और कमजोर होर्डिंग के नीचे खड़े होने से बचें।

विज्ञापन

ऐसी स्थिति में किसी सुरक्षित पक्के भवन के अंदर शरण लें। बिजली कड़कने के दौरान ऊंचे पेड़ों, खुले स्थानों और जलभराव वाले क्षेत्रों से दूर रहें। साथ ही विद्युत उपकरणों का इस्तेमाल सावधानीपूर्वक करें।किसानों को फसल सुरक्षित रखने की सलाहमौसम खराब होने की आशंका को देखते हुए किसानों को फसलों की कटाई और मड़ाई का कार्य सावधानीपूर्वक करने की सलाह दी गई है। खुले में रखे अनाज को बारिश से बचाने के लिए सुरक्षित स्थान पर रखने और उचित ढकाव की व्यवस्था करने को कहा गया है। आकाशीय बिजली की चेतावनी के दौरान किसान खुले खेतों में काम करने से बचें और सुरक्षित स्थान पर चले जाएं।नदी, नालों और जलप्रपातों के पास जाने से बचेंप्रशासन ने लोगों को नदी, नालों, जलाशयों, बांधों और जलप्रपातों के आसपास अनावश्यक रूप से जाने से बचने की सलाह दी है। बारिश के दौरान तेज बहाव वाले पानी को पार करने का प्रयास न करें। कच्चे और जर्जर मकानों में रहने वाले लोग विशेष सावधानी बरतें तथा खतरा महसूस होने पर सुरक्षित स्थान पर चले जाएं।मौसम की जानकारी के लिए आधिकारिक माध्यमों का करें उपयोग जिला प्रशासन ने जनपदवासियों से मौसम संबंधी नवीनतम जानकारी और चेतावनियों के लिए भारत मौसम विज्ञान विभाग के आधिकारिक माध्यमों के साथ मौसम, दामिनी एवं मेघदूत ऐप का उपयोग करने की अपील की है। लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और केवल अधिकृत मौसम संबंधी एवं प्रशासनिक सूचनाओं पर भरोसा करने को कहा गया है।

आपात स्थिति में यहां करें संपर्ककिसी भी आपातकालीन स्थिति में जिला आपदा नियंत्रण कक्ष के दूरभाष नंबर 05444-297645 अथवा आपदा हेल्पलाइन 1077 पर सूचना दें। प्रशासन ने लोगों से स्वयं और अपने परिवार की सुरक्षा को प्राथमिकता देने तथा मौसम की चेतावनी के दौरान अनावश्यक जोखिम नहीं उठाने की अपील की है।

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions