सोनभद्र: मारपीट एवं अमानवीय कृत्य के मामले में बभनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 10 आरोपी गिरफ्तार
सोनभद्र: मारपीट एवं अमानवीय कृत्य के मामले में बभनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 10 आरोपी गिरफ्तार
11:40 AM, Aug 8, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

सोनभद्र, 08 अगस्त 2026। थाना बभनी पुलिस ने मारपीट एवं अमानवीय कृत्य के एक मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, सभी गिरफ्तार आरोपियों को विधिक कार्रवाई के बाद माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अभिषेक वर्मा के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) श्री ऋषभ रुणवाल एवं क्षेत्राधिकारी दुद्धी श्री विनय प्रभाकर साहनी के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक थाना बभनी श्री अरविन्द सरोज के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया।क्या है पूरा मामलापुलिस के मुताबिक, 07 अगस्त 2026 को सरजू प्रसाद पुत्र हनुमान प्रसाद, निवासी ईकदिरी, थाना बभनी, जनपद सोनभद्र ने थाना बभनी में लिखित शिकायत दी। शिकायत में आरोप लगाया गया कि छेड़खानी की बात को लेकर उनके भाई भोला प्रसाद को 06 अगस्त 2026 को बभनी बाजार से घर लौटते समय दराई मोड़ के पास विपक्षी पक्ष के लोगों ने एक राय होकर कथित तौर पर जान से मारने की नीयत से घर में खींच लिया।शिकायत के अनुसार, भोला प्रसाद के साथ मारपीट कर कथित रूप से अमानवीय कृत्य किया गया और उसे अपमानित किया गया। बीच-बचाव करने पहुंची शिकायतकर्ता की पत्नी के साथ भी लाठी-डंडों से मारपीट, गाली-गलौज तथा जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया गया।शिकायत के आधार पर थाना बभनी में मु0अ0सं0-178/2026 के तहत धारा 109(1), 115(2), 352, 351(3), 191(2) बीएनएस में मुकदमा दर्ज कर विवेचना एवं अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू की गई।गिरफ्तार आरोपीपुलिस ने मामले में निम्न 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया है—अजय पुत्र राजेन्द्र, उम्र लगभग 28 वर्षराजेन्द्र पुत्र छबिलाल, उम्र लगभग 58 वर्षचितरंजन पुत्र शिवलोचन, उम्र लगभग 33 वर्षममता पत्नी अजय, उम्र लगभग 25 वर्षचिंता पत्नी अयोध्या, उम्र लगभग 32 वर्षशंभू पुत्र अशर्फी लाल, उम्र लगभग 27 वर्षसंजय पुत्र सीताराम, उम्र लगभग 21 वर्षसीताराम पुत्र मनोरथ, उम्र लगभग 45 वर्षरामकिशुन पुत्र मनमूरत, उम्र लगभग 40 वर्षबीगन पुत्र रत्तू, उम्र लगभग 40 वर्षपुलिस के अनुसार, सभी आरोपी ग्राम करकच्छी, थाना बभनी, जनपद सोनभद्र के निवासी हैं।कार्रवाई करने वाली पुलिस टीमइस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक श्री अरविन्द सरोज, थाना बभनी के नेतृत्व में थाना बभनी की पुलिस टीम शामिल रहपुलिस ने बताया कि गिरफ्तार सभी आरोपियों को आवश्यक विधिक कार्रवाई के उपरांत माननीय न्यायालय भेजा गया।
यह भी पढ़ें






