होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

Sonbhadra : मेले से लौट रहे युवकों से मारपीट मामले में आठ पर मुकदमा दर्ज, पुलिस की कार्रवाई.

शिवरात्रि मेले से लौट रहे युवकों से मारपीट और लूट का आरोप, एससी-एसटी एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में केस

sonbhadra

2:42 PM, Aug 6, 2026

Share:

Edited By: Ashish Gupta , Reported By: Vedvyas Singh Maurya

Sonbhadra : मेले से लौट रहे युवकों से मारपीट मामले में आठ पर मुकदमा दर्ज, पुलिस  की कार्रवाई.

Photo : Sonprabhat News Demo

हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क

रामगढ़/सोनभद्र। पन्नूगंज थाना क्षेत्र के लिलारी मोड़ पर शिवरात्रि मेले से लौट रहे दो युवकों के साथ कथित मारपीट और लूटपाट के मामले में न्यायालय के निर्देश पर पुलिस ने आठ लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की है। दर्ज मुकदमे में चार नामजद और चार अज्ञात आरोपियों को शामिल किया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

शिकायत के अनुसार, जगदीशपुर निवासी विमलेश कुमार अपने साथी बाबूलाल गुप्ता के साथ 15 फरवरी को शिवरात्रि मेले में शामिल होने के लिए पटना गए थे। शाम के समय दोनों बाइक से वापस लौट रहे थे। आरोप है कि जैसे ही उनकी बाइक लिलारी मोड़ के पास पहुंची, वहां पहले से मौजूद कुछ लोगों ने उन्हें रोक लिया।

Image

विज्ञापन

पीड़ित का आरोप है कि आरोपियों ने कथित रूप से जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए दोनों के साथ मारपीट की। विरोध करने पर उनके साथी के साथ भी मारपीट की गई। शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि इस दौरान नकदी और एक सोने का लॉकेट भी छीन लिया गया। बीच-बचाव करने पहुंचे लोगों के साथ भी धक्का-मुक्की किए जाने की बात कही गई है।

पीड़ित पक्ष का कहना है कि घटना के बाद थाने में शिकायत दिए जाने के बावजूद मामला दर्ज नहीं हुआ। इसके बाद उन्होंने विशेष न्यायाधीश (एससी-एसटी एक्ट) न्यायालय की शरण ली। न्यायालय के आदेश के बाद पन्नूगंज पुलिस ने संबंधित धाराओं के साथ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) एवं अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया।

विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक श्रीनिवास पांडेय ने बताया कि न्यायालय के निर्देशों का पालन करते हुए मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। मामले के सभी तथ्यों की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions