होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

Sonbhadra crime: दोस्तो के साथ नहा रहा था अंकुश यादव, अचानक गहरे पानी में समाया, हादसे में मची चीख- पुकार

सलखन सोनभद्र। चोपन थाना क्षेत्र के बलुई बंधी में शनिवार की सुबह नहाने के दौरान एक युवक के गहरे पानी में डूबने से मौत की सूचना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। हादसे की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया

1:53 PM, Sep 19, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Anil Kumar Agrahari

Sonbhadra crime: दोस्तो के साथ नहा रहा था अंकुश यादव, अचानक गहरे पानी में समाया, हादसे में मची चीख- पुकार
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क

•~ पीआरबी 112 और स्थानीय लोगों ने चलाया रेस्क्यू अभियान,चिकित्सकों ने किया मृत घोषित परिजनों में मचा कोहराम 
सलखन सोनभद्र। चोपन थाना क्षेत्र के बलुई बंधी में शनिवार की सुबह नहाने के दौरान एक युवक के गहरे पानी में डूबने से मौत की सूचना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। हादसे की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।           प्राप्त जानकारी के अनुसार अंकुश यादव पुत्र अमरेश यादव, निवासी महुआंव खुर्द, शनिवार सुबह करीब 9 बजे अपने दोस्तों के साथ बलुई बंधी में नहा रहा था। इसी दौरान वह अचानक गहरे पानी में चला गया और डूब गया। साथ मौजूद दोस्तों ने शोर मचाकर आसपास के लोगों को घटना की जानकारी दी।घटना की सूचना मिलते ही पीआरबी 112 पुलिस टीम मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से काफी प्रयास के बाद युवक को पानी से बाहर निकाला गया। इसके बाद उसे तत्काल लोढ़ी स्थित जिला चिकित्सालय ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।युवक की मौत की खबर मिलते ही कोहराम मच गया और परिवार में मातम छा गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना के बाद स्थानीय लोगों में भी शोक का माहौल है।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions