Sonbhadra crime:24 मुकदमों वाले इनामी अभियुक्त की गिरफ्तारी, एसओजी और रॉबर्ट्सगंज पुलिस की कार्रवाई
सोनभद्र। अपराधियों एवं वांछित/इनामिया अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत एसओजी और थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस की संयुक्त टीम ने 25 हजार रुपये के इनामी वांछित अभियुक्त मंजूर पुत्र करीमुल्ला निवासी उरमौरा, थाना रॉबर्ट्सगंज, सोनभद्र को गिरफ्तार किया है
8:26 AM, Sep 16, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Anil Kumar Agrahari

25 हजार का इनामी वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, 24 मुकदमों का है आपराधिक इतिहास
सोनभद्र। अपराधियों एवं वांछित/इनामिया अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत एसओजी और थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस की संयुक्त टीम ने 25 हजार रुपये के इनामी वांछित अभियुक्त मंजूर पुत्र करीमुल्ला निवासी उरमौरा, थाना रॉबर्ट्सगंज, सोनभद्र को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, थाना रॉबर्ट्सगंज में दर्ज मु0अ0सं0 09/2026, धारा 8/21/29 एनडीपीएस एक्ट में मंजूर वांछित चल रहा था। मुकदमा दर्ज होने के बाद से वह लगातार फरार था। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम द्वारा संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही थी।
विज्ञापन
अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा ने 7 सितंबर 2026 को 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। पुलिस के लगातार प्रयासों के बाद एसओजी एवं थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस की संयुक्त टीम ने 15 सितंबर को शाम 5:45 बजे बहादुरपुर, चंदौली से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध पूर्व में कुल 24 अभियोग दर्ज हैं।
यह भी पढ़ें
इनमें चोरी, लूट, हत्या के प्रयास, अवैध हथियार, गैंगस्टर एक्ट, एनडीपीएस एक्ट, आबकारी अधिनियम समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं।गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त के विरुद्ध पुलिस द्वारा अग्रिम आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
गिरफ्तार अभियुक्तमंजूर पुत्र करीमुल्ला, निवासी उरमौरा, थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र।
कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम निरीक्षक रामस्वरूप वर्मा, प्रभारी एसओजी, सोनभद्र उपनिरीक्षक योगेन्द्र पाण्डेय, चौकी प्रभारी कांशीराम आवास, थाना रॉबर्ट्सगंज कांस्टेबल अजीत यादव, अजीत कुमार एवं रितेश सिंह पटेल, एसओजी टीम कांस्टेबल मनीष यादव, थाना रॉबर्ट्सगंज






