Sonbhadra crime:खेत में खून से लथपथ मिला वृद्ध का शव, जांच में जुटी पुलिस
म्योरपुर। थाना क्षेत्र के फाटपखना गांव में शनिवार सुबह घर से करीब 200 मीटर दूर खेत में 65 वर्षीय वृद्ध का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान गांव निवासी रामलखन पुत्र स्व. दशरथ के रूप में हुई है। वह शुक्रवार दोपहर अपने 15 वर्षीय नाती के साथ घर से निकला था, लेकिन नाती के लौटने के बाद रामलखन घर नहीं पहुंचे
8:25 PM, Sep 19, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

म्योरपुर। थाना क्षेत्र के फाटपखना गांव में शनिवार सुबह घर से करीब 200 मीटर दूर खेत में 65 वर्षीय वृद्ध का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान गांव निवासी रामलखन पुत्र स्व. दशरथ के रूप में हुई है। वह शुक्रवार दोपहर अपने 15 वर्षीय नाती के साथ घर से निकला था, लेकिन नाती के लौटने के बाद रामलखन घर नहीं पहुंचे।शनिवार सुबह खेतों की ओर से गुजर रहे ग्रामीणों ने रामलखन को खेत में गिरा देखा। पास जाकर देखने पर उनकी मौत हो चुकी थी। ग्रामीणों ने इसकी सूचना परिजनों और ग्राम प्रधान को दी। कुछ ही देर में मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।ग्राम प्रधान लक्ष्मण प्रसाद की सूचना पर म्योरपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी भेज दिया। मृतक के बड़े पुत्र धनेशर की तहरीर पर पुलिस ने मामले में आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह के अनुसार, प्रथम दृष्टया वृद्ध की मौत गिरने से लगी चोट के कारण होना प्रतीत हो रही है। हालांकि मौत की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
यह भी पढ़ें






