Sonbhadra crime: हाइवे पर पांच आरोपी गिरफ्तार होने के बाद खुला नेटवर्क,हेरोइन तस्करी नेटवर्क का कथित फाइनेंसर बाराबंकी से गिरफ्तार
सोनभद्र। जनपद सोनभद्र में हेरोइन तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने नेटवर्क के कथित फाइनेंसर मोहम्मद वकील को बाराबंकी से गिरफ्तार किया है। चोपन पुलिस और साइबर थाना की संयुक्त टीम ने बुधवार को बाराबंकी जिले के जैदपुर थाना क्षेत्र स्थित टिकरा मुर्तजा गांव में दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया
8:19 PM, Oct 29, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Anil Kumar agrahari

सोनभद्र। जनपद सोनभद्र में हेरोइन तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने नेटवर्क के कथित फाइनेंसर मोहम्मद वकील को बाराबंकी से गिरफ्तार किया है। चोपन पुलिस और साइबर थाना की संयुक्त टीम ने बुधवार को बाराबंकी जिले के जैदपुर थाना क्षेत्र स्थित टिकरा मुर्तजा गांव में दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद उसे न्यायालय में पेश किया, जहां उसे जेल भेज दिया गया।पुलिस के मुताबिक, मोहम्मद वकील चोपन थाने में दर्ज हेरोइन तस्करी के मुकदमे में वांछित था। विवेचना के दौरान उसकी भूमिका कथित तौर पर तस्करी नेटवर्क को आर्थिक मदद उपलब्ध कराने और अवैध हेरोइन की आपूर्ति में सहयोग करने वाले व्यक्ति के रूप में सामने आई थी। उसकी गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम गठित कर बाराबंकी भेजी गई थी।हाईवे पर पांच आरोपी गिरफ्तार होने के बाद खुला नेटवर्कइस मामले में चोपन पुलिस और एसओजी की टीम ने 17 अगस्त को वाराणसी-शक्तिनगर हाईवे पर कार्रवाई करते हुए दो लग्जरी वाहनों के साथ पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने उनके कब्जे से 1 किलो 204 ग्राम हेरोइन बरामद की थी। इसके बाद चोपन थाने में मुकदमा दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू की गई।जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि कथित तस्करी नेटवर्क लखनऊ, बाराबंकी समेत अन्य स्थानों से थोक मात्रा में हेरोइन लाकर सोनभद्र के विभिन्न क्षेत्रों में उसकी फुटकर बिक्री कराता था। विवेचना में बाराबंकी के जैदपुर थाना क्षेत्र स्थित टिकरा मुर्तजा गांव निवासी मोहम्मद वकील का नाम सामने आया। पुलिस का आरोप है कि वह नेटवर्क को वित्तीय सहायता देने के साथ हेरोइन की आपूर्ति में भी सहयोग करता था।28 अक्टूबर को गांव से हुई गिरफ्तारीपुलिस के अनुसार, विशेष टीम ने 28 अक्टूबर को दोपहर करीब 2:10 बजे टिकरा मुर्तजा गांव में कार्रवाई कर मोहम्मद वकील को गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।गिरफ्तारी करने वाली टीम में साइबर थाना सोनभद्र के उपनिरीक्षक आशीष पटेल, हेड कांस्टेबल वीरेंद्र सरोज और हेड कांस्टेबल राजेश यादव शामिल रहे।आरोपी के खिलाफ अन्य मुकदमे भी दर्जपुलिस के मुताबिक, मोहम्मद वकील के खिलाफ सोनभद्र के चोपन थाने में दर्ज हेरोइन तस्करी के मौजूदा मुकदमे के अलावा लखनऊ पूर्वी के चिल्हट थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत एक अन्य मुकदमा दर्ज है। इसके अतिरिक्त बाराबंकी जिले के जैदपुर थाने में वर्ष 2020 में जुआ अधिनियम के तहत भी उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज होने की जानकारी दी गई है।पुलिस मामले में तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों और उनकी भूमिका की जांच कर रही है। आरोपी पर लगाए गए आरोपों की पुष्टि न्यायिक प्रक्रिया के तहत होनी है।
यह भी पढ़ें






