होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

Sonbhadra crime: संदिग्ध परिस्थितियों में दुकानदार ने फांसी लगाकर दी जान, पुलिस जांच में जुटी

चोपन सोनभद्र। चोपन थाना क्षेत्र के अंतर्गत पटवध ग्राम पंचायत के बस कटवा टोला में रविवार को एक युवक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए

3:04 PM, Sep 20, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Anil Kumar agrahari

Sonbhadra crime: संदिग्ध परिस्थितियों में दुकानदार ने फांसी लगाकर दी जान, पुलिस जांच में जुटी
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क




चोपन सोनभद्र। चोपन थाना क्षेत्र के अंतर्गत पटवध ग्राम पंचायत के बस कटवा टोला में रविवार को एक युवक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए।प्राप्त जानकारी के अनुसार बस कटवा टोला निवासी धर्मेंद्र तिवारी (30 वर्ष) पुत्र स्वर्गीय रामचंद्र तिवारी ने आज सुबह लगभग 11 बजे अपने ही घर में फांसी के फंदे से लटककर जीवन लीला समाप्त कर ली। घटना की जानकारी परिजनों को तब हुई जब उन्होंने धर्मेंद्र को फंदे से लटका देखा। इसके बाद परिवार में कोहराम मच गया।घटना की सूचना तत्काल चोपन पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए तथा मामले की जांच प्रारंभ कर दी है।स्थानीय लोगों के अनुसार धर्मेंद्र तिवारी की मौत की खबर से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। संदिग्ध परिस्थितियों में हुई इस घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं भी हो रही हैं। हालांकि आत्महत्या के पीछे के कारणों का अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल सका है।पुलिस का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है तथा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। मामले के सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच की जा रही है।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions