होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

सोनभद्र : भारतीय विधिक सहायता एसोसिएशन की संगोष्ठी में राष्ट्रीय तिरंगे के सम्मान एवं संवैधानिक मूल्यों पर हुआ मंथन

सोनभद्र : भारतीय विधिक सहायता एसोसिएशन की संगोष्ठी में राष्ट्रीय तिरंगे के सम्मान एवं संवैधानिक मूल्यों पर हुआ मंथन

1:36 PM, Jul 22, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

सोनभद्र : भारतीय विधिक सहायता एसोसिएशन की संगोष्ठी में राष्ट्रीय तिरंगे के सम्मान एवं संवैधानिक मूल्यों पर हुआ मंथन
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क


सोनभद्र, 22 जुलाई 2026। भारतीय विधिक सहायता एसोसिएशन की एक महत्वपूर्ण बैठक एवं संगोष्ठी का आयोजन बुधवार को दोपहर 12:00 बजे अधिवक्ता भवन, तहसील परिसर, रॉबर्ट्सगंज, सोनभद्र में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ अधिवक्ता राजेश कुमार यादव ने की।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप जायसवाल ने कहा कि भारतीय तिरंगा केवल एक ध्वज नहीं, बल्कि देश के गौरव, स्वतंत्रता संग्राम के बलिदानों और करोड़ों भारतीयों की भावनाओं का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक नागरिक का दायित्व है कि वह तिरंगे का सम्मान करते हुए राष्ट्रहित एवं संविधान के आदर्शों के प्रति अपनी निष्ठा बनाए रखे।वहीं, राष्ट्रीय संयोजक पवन कुमार सिंह (अधिवक्ता) ने कहा कि राष्ट्रीय तिरंगा हमें एकता, भाईचारे और राष्ट्रसेवा की प्रेरणा देता है। उन्होंने युवाओं को संविधान, लोकतांत्रिक मूल्यों तथा राष्ट्रध्वज के सम्मान के प्रति जागरूक करने की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि इससे देश की एकता और अखंडता और अधिक सुदृढ़ होगी।संगोष्ठी में उपस्थित अधिवक्ताओं एवं सदस्यों ने राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान तथा संविधान के मूल आदर्शों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए राष्ट्र निर्माण में सक्रिय योगदान देने का संकल्प लिया।कार्यक्रम का संचालन अधिवक्ता राजकुमार पटेल ने किया।इस अवसर पर विमल प्रसाद सिंह, रियाज़ खान, सुरेश सिंह कुशवाहा, कामता प्रसाद यादव, टीटू प्रसाद गुप्ता, आदर्श देव पांडेय, शाहनवाज आलम खान, दशरथ यादव, संतोष चतुर्वेदी, अजीत कश्यप, राहुल जैन, धीरेंद्र पटेल सहित अनेक अधिवक्ता एवं गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions