होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

सोनभद्र रोजगार मेला 2026: 7 अगस्त को निजी कंपनियां करेंगी भर्ती, युवाओं को मिलेगा नौकरी का अवसर

7 अगस्त को सोनभद्र में लगेगा रोजगार मेला, निजी कंपनियां करेंगी युवाओं का चयन. जिला सेवायोजन कार्यालय में सुबह 10 बजे से शुरू होगा रोजगार मेला, विभिन्न पदों पर भर्ती का मिलेगा अवसर.

sonbhadra

1:16 PM, Aug 6, 2026

Share:

Edited By: Ashish Gupta , Reported By: Ashish Gupta

सोनभद्र रोजगार मेला 2026: 7 अगस्त को निजी कंपनियां करेंगी भर्ती, युवाओं को मिलेगा नौकरी का अवसर
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क

सोनभद्र। जनपद के बेरोजगार युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 7 अगस्त को जिला सेवायोजन कार्यालय द्वारा एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। यह मेला जिला सेवायोजन कार्यालय परिसर में सुबह 10:00 बजे से आयोजित होगा।

रोजगार मेले में निजी क्षेत्र की लगभग आठ प्रतिष्ठित कंपनियां भाग लेंगी। इनमें विजन इंडिया प्राइवेट लिमिटेड (हिंडाल्को इंडस्ट्रीज), ओमकार डाइस प्राइवेट लिमिटेड (पुणे), जूनो फूड ऐप, श्रीराम फाइनेंस, फ्लिपकार्ट, क्रेडिट एक्सिस ग्रामीण लिमिटेड, सुलेरा इंडस्ट्रीज तथा वज्र एलईडी सॉल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड सहित अन्य कंपनियां शामिल रहेंगी।

मेले के दौरान कंपनियों के प्रतिनिधि विभिन्न पदों के लिए योग्य अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लेकर चयन प्रक्रिया पूरी करेंगे। इच्छुक अभ्यर्थी अपने आवश्यक शैक्षणिक प्रमाण-पत्र, बायोडाटा तथा पहचान पत्र के साथ निर्धारित समय पर पहुंचकर भर्ती प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं।

विज्ञापन

Image

जिला सेवायोजन कार्यालय ने स्पष्ट किया है कि रोजगार मेले में भाग लेने के लिए किसी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जाएगा। हालांकि, अभ्यर्थियों को आने-जाने के लिए यात्रा भत्ता अथवा अन्य कोई आर्थिक सहायता प्रदान नहीं की जाएगी।

विज्ञापन

रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं के लिए यह मेला निजी क्षेत्र की विभिन्न कंपनियों में नौकरी प्राप्त करने का एक महत्वपूर्ण अवसर साबित हो सकता है।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions