स्वच्छता अभियान में जुटा सोनभद्र, सभी ग्राम पंचायतों से 10 टन कूड़ा एकत्रित
स्वच्छता अभियान में जुटा सोनभद्र, सभी ग्राम पंचायतों से 10 टन कूड़ा एकत्रित
4:40 PM, Jun 9, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर चल रहे जनकल्याण एवं जन-जागरूकता अभियान के तहत विशेष सफाई अभियान आयोजितसोनभद्र। केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर 5 जून से 21 जून तक संचालित जनकल्याण एवं जन-जागरूकता अभियान के अंतर्गत सोमवार को जनपद की सभी ग्राम पंचायतों में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में जिलाधिकारी चर्चित गौड़ के निर्देशन में आयोजित इस अभियान में व्यापक स्तर पर सफाई कार्य संपादित किए गए।अभियान के दौरान सफाई कर्मियों की टीमों ने घर-घर जाकर डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण किया। इसके साथ ही सार्वजनिक स्थलों, सड़कों और नालियों की सफाई कर स्वच्छ वातावरण बनाने का प्रयास किया गया। ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के लिए जनजागरूकता गतिविधियां भी आयोजित की गईं।विशेष अभियान के तहत जिले की ग्राम पंचायतों से लगभग 10 टन कूड़ा एकत्रित कर उसका समुचित निस्तारण कराया गया। अभियान के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता के प्रति सकारात्मक संदेश पहुंचाने के साथ-साथ साफ-सुथरा वातावरण सुनिश्चित करने का प्रयास किया गया।जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि स्वच्छता अभियान को और अधिक व्यापक, प्रभावी एवं जनसहभागिता आधारित बनाया जाए। उन्होंने कहा कि स्वच्छता केवल सरकारी कार्यक्रम नहीं, बल्कि जनभागीदारी से सफल होने वाला एक सामाजिक अभियान है।उन्होंने जनपदवासियों से अपील करते हुए कहा कि सभी नागरिक अपने घर, गांव और आसपास के क्षेत्रों को स्वच्छ रखने में सक्रिय भूमिका निभाएं तथा स्वच्छ, सुंदर और हरित सोनभद्र के निर्माण में अपना योगदान दें।
यह भी पढ़ें






