होमवीडियो LIVE
BREAKING

विज्ञापन

Sonbhadra: गांव की बावली में निकला पांच फीट लंबा मगरमच्छ, ग्रामीणों में मचा हड़कंप

सोनभद्र। करमा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बबुराही के अतरवा गांव में शुक्रवार सुबह एक छोटी बावली में मगरमच्छ दिखाई देने से ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस और वन विभाग की टीम सक्रिय हो गई। पुलिस के सहयोग से ग्रामीणों ने मगरमच्छ को सुरक्षित पकड़ लिया और वन विभाग को सौंप दिया।

8:12 PM, Nov 13, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

Sonbhadra: गांव  की बावली में निकला पांच फीट लंबा मगरमच्छ, ग्रामीणों में मचा हड़कंप
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क


सोनभद्र। करमा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बबुराही के अतरवा गांव में शुक्रवार सुबह एक छोटी बावली में मगरमच्छ दिखाई देने से ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस और वन विभाग की टीम सक्रिय हो गई। पुलिस के सहयोग से ग्रामीणों ने मगरमच्छ को सुरक्षित पकड़ लिया और वन विभाग को सौंप दिया।जानकारी के अनुसार, अतरवा गांव में विकास पटेल के घर के समीप स्थित छोटी सी बावली में करीब पांच फीट लंबा मगरमच्छ चहल-कदमी करता दिखाई दिया। मगरमच्छ को देखते ही ग्रामीणों में दहशत फैल गई। ग्रामीणों ने बताया कि करीब 15 दिन पहले भी इसी मगरमच्छ को गांव के समीप घाघर नहर में तैरते हुए देखा गया था।उस समय लोगों ने अनुमान लगाया था कि मगरमच्छ पानी के बहाव के साथ कहीं दूसरी जगह चला गया होगा, लेकिन शुक्रवार सुबह वह विकास पटेल के घर के पास स्थित बावली में दिखाई दिया। इसके बाद ग्रामीणों ने तत्काल डायल 112 पर सूचना दी।सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और वन विभाग को मामले से अवगत कराया। पुलिस की मौजूदगी में ग्रामीणों ने सहयोग करते हुए मगरमच्छ को पकड़ लिया। बाद में मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम को मगरमच्छ सौंप दिया गया।वन विभाग की टीम ने मगरमच्छ को सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया। मगरमच्छ के पकड़े जाने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions