होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

सोनभद्र: बभनी सीएचसी में मेडिकल वेस्ट निस्तारण में लापरवाही, दो कर्मचारियों का वेतन रोका

बभनी सीएचसी में मेडिकल वेस्ट निस्तारण में लापरवाही पर कार्रवाई, दो कर्मचारियों का वेतन रोका गया. एक्सपायर्ड दवाओं के निस्तारण में बरती गई अनियमितता, भविष्य में दोहराव पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी.

babhani

1:31 PM, Aug 6, 2026

Share:

Edited By: Ashish Gupta , Reported By: Naresh Gupta

सोनभद्र: बभनी सीएचसी में मेडिकल वेस्ट निस्तारण में लापरवाही, दो कर्मचारियों का वेतन रोका

Photo : Sonprabhat News

हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क

बभनी (सोनभद्र)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बभनी में एक्सपायर्ड दवाओं एवं मेडिकल वेस्ट के निस्तारण में बरती गई लापरवाही के मामले में स्वास्थ्य विभाग ने कार्रवाई करते हुए दो कर्मचारियों का वेतन रोक दिया है। विभागीय जांच में प्रथम दृष्टया यह सामने आया कि एक्सपायर्ड दवाओं एवं मेडिकल वेस्ट का निस्तारण निर्धारित मानकों के अनुरूप नहीं किया गया।

कुछ दिन पूर्व सीएचसी परिसर में जली हुई दवाएं, सिरप की बोतलें, इंजेक्शन और दवाओं के रैपर मिलने का मामला सामने आया था। घटना की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच कराई।

Image

विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. रमेश कुमार मिश्र ने बताया कि जांच के दौरान बरामद जली हुई दवाएं एक्सपायर्ड पाई गईं। साथ ही बड़ी मात्रा में दवाओं के खाली डिब्बे और रैपर भी मिले। उन्होंने कहा कि मेडिकल वेस्ट के निस्तारण की प्रक्रिया में लापरवाही स्वीकार्य नहीं है और सभी स्वास्थ्य संस्थानों को निर्धारित दिशा-निर्देशों का पालन करना अनिवार्य है।

मामले में जिम्मेदारी तय करते हुए सीएमओ के निर्देश पर वार्ड बॉय अजय कुमार तथा दाई राधिका का वेतन तत्काल प्रभाव से रोक दिया गया है। साथ ही संबंधित कर्मचारियों को भविष्य में इस प्रकार की लापरवाही दोबारा पाए जाने पर कठोर विभागीय कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है।

विज्ञापन

सीएचसी अधीक्षक डॉ. राजन सिंह ने बताया कि अस्पताल में मेडिकल वेस्ट प्रबंधन को लेकर निगरानी और सख्त की जाएगी ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। उन्होंने कहा कि मरीजों की सुरक्षा और पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए जैव-चिकित्सा अपशिष्ट का निस्तारण निर्धारित नियमों के अनुसार कराया जाएगा।

स्वास्थ्य विभाग की इस कार्रवाई के बाद जिले के अन्य स्वास्थ्य केंद्रों में भी मेडिकल वेस्ट प्रबंधन और एक्सपायर्ड दवाओं के सुरक्षित निस्तारण को लेकर सतर्कता बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions