होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

Sonbhadra News: दुर्गा मंदिर से 7 किलो का पीतल का घंटा चोरी, ग्रामीणों में आक्रोश

सोनभद्र। कर्मा थाना क्षेत्र के मदैनिया गांव में तालाब के किनारे स्थित दुर्गा मंदिर से रविवार की रात चोर करीब 7 किलो वजनी पीतल का घंटा चोरी कर ले गए। घंटा लोहे की मजबूत सिकड़ी से बांधा गया था। सोमवार सुबह मंदिर पहुंचे ग्रामीणों को घंटा गायब मिला तो इलाके में हड़कंप मच गया।

7:28 PM, Sep 14, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

Sonbhadra News: दुर्गा मंदिर से 7 किलो का पीतल का घंटा चोरी, ग्रामीणों में आक्रोश
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क

मदैनिया गांव में रविवार रात वारदात, ग्रामीणों ने पुलिस से चोरी का खुलासा करने की मांग की
सोनभद्र। कर्मा थाना क्षेत्र के मदैनिया गांव में तालाब के किनारे स्थित दुर्गा मंदिर से रविवार की रात चोर करीब 7 किलो वजनी पीतल का घंटा चोरी कर ले गए। घंटा लोहे की मजबूत सिकड़ी से बांधा गया था। सोमवार सुबह मंदिर पहुंचे ग्रामीणों को घंटा गायब मिला तो इलाके में हड़कंप मच गया।
ग्रामीणों ने तत्काल पीआरवी 112 पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों से घटना के संबंध में पूछताछ की। पुलिस ने मंदिर और उसके आसपास के इलाके का निरीक्षण करते हुए चोरी से जुड़े सुराग तलाशने का प्रयास किया।
तीन साल पहले भी हुई थी चोरी
ग्रामीणों के मुताबिक, करीब तीन वर्ष पहले भी इसी दुर्गा मंदिर से माता रानी के आभूषण चोरी हो गए थे। उस समय भी पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर घटना की जानकारी दी गई थी, लेकिन ग्रामीणों का आरोप है कि मामले का कोई ठोस परिणाम सामने नहीं आया।
एक बार फिर मंदिर में चोरी की घटना होने से ग्रामीणों में नाराजगी है। लोगों ने प्रभारी निरीक्षक से मंदिर में हुई चोरी का जल्द खुलासा करने और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
ग्रामीणों का कहना है कि धार्मिक स्थल पर बार-बार चोरी की घटनाएं चिंता का विषय हैं। पुलिस से मंदिर और आसपास के क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने तथा पूर्व में हुई चोरी की घटना की भी जांच किए जाने की मांग की गई है।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions