Sonbhadra News : नाबालिग से दुष्कर्म और वीडियो बनाने के आरोप में कार्रवाई, एक बाल अपचारी भी पुलिस अभिरक्षा में.
मिशन शक्ति अभियान के तहत ओबरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पॉक्सो मामले में मुख्य आरोपी गिरफ्तार
sonbhadra
2:51 PM, Aug 6, 2026
Share:
Edited By: Ashish Gupta , Reported By: Anil Agrahari

ओबरा (सोनभद्र)। महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए संचालित मिशन शक्ति अभियान के तहत ओबरा पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के गंभीर मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में एक बाल अपचारी को भी पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है।
पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) अनिल कुमार के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी ओबरा प्रभात राय के पर्यवेक्षण में थाना ओबरा पुलिस ने यह कार्रवाई की।
पुलिस के अनुसार, 4 अगस्त 2026 को प्राप्त शिकायत के आधार पर नाबालिग बालिका के साथ कथित दुष्कर्म एवं घटना का वीडियो बनाए जाने के आरोप में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) तथा पॉक्सो अधिनियम की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पीड़िता को आवश्यक चिकित्सीय एवं कानूनी सहायता उपलब्ध कराई गई और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम गठित की गई।
विज्ञापन

जांच के दौरान तकनीकी साक्ष्यों एवं मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने 5 अगस्त 2026 की रात सेक्टर-09 चौराहा, ओबरा क्षेत्र में घेराबंदी कर मुख्य आरोपी राहुल यादव (26 वर्ष), निवासी खैरटिया, थाना ओबरा को गिरफ्तार कर लिया। वहीं मामले में शामिल एक 17 वर्षीय बाल अपचारी को भी पुलिस अभिरक्षा में लिया गया।
यह भी पढ़ें
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो मोबाइल फोन, ₹2,200 नकद और एक गेट पास बरामद करने की जानकारी दी है।
विज्ञापन
इस कार्रवाई को थाना प्रभारी निरीक्षक सदानन्द राय के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने अंजाम दिया। पुलिस का कहना है कि मामले में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई जारी है और सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है।
सोनभद्र पुलिस ने कहा कि मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं सशक्तिकरण सुनिश्चित करने के लिए जनपद में अपराधियों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।






