होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

Sonbhadra News : अधिवक्ताओं ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी की दुर्व्यवस्था पर जताई नाराजगी,अधीक्षक ने सुधार का दिया भरोसा.

अधिवक्ताओं ने मरीजों के इलाज में हो रही दुर्व्यवस्था, अस्पताल के बेड से लेकर चारों तरफ फैली गंदगी शौचालय में दुर्गंध बेड पर चादर नहीं तथा गंभीर मरीजों का कोई इलाज नहींऔर ऐसे मरीजों को रेफर कर दिया जाता है के अलावा अन्य तमाम समस्याओं को लेकर अपनी कड़ी आपत्ति दर्ज कराई।

duddhi

12:49 PM, Sep 19, 2026

Share:

Edited By: U. Gupta , Reported By: Jitendra Chandravanshi

Sonbhadra News : अधिवक्ताओं ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी की दुर्व्यवस्था पर जताई नाराजगी,अधीक्षक ने सुधार का दिया भरोसा.

Photo : Sonprabhat

हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क

दुद्धी (सोनभद्र)।दुद्धी बार एसोसिएशन दुद्धी के अध्यक्ष कुलभूषण पांडे के नेतृत्व में अधिवक्ताओं का एक प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार शाम करीब 4 बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी पहुंचा और अधीक्षक डॉ. वरुण निधि से मुलाकात कर अस्पताल की बदहाल व्यवस्थाओं को लेकर कड़ी नाराजगी जाहिर की।

Image

इस दौरान अधिवक्ताओं ने मरीजों के इलाज में हो रही दुर्व्यवस्था, अस्पताल के बेड से लेकर चारों तरफ फैली गंदगी शौचालय में दुर्गंध बेड पर चादर नहीं तथा गंभीर मरीजों का कोई इलाज नहींऔर ऐसे मरीजों को रेफर कर दिया जाता है के अलावा अन्य तमाम समस्याओं को लेकर अपनी कड़ी आपत्ति दर्ज कराई।

विज्ञापन

प्रतिनिधिमंडल ने इन समस्याओं की शिकायत मुख्य चिकित्सा अधिकारी सीएमओ से भी करने की बात कही।अस्पताल की बदहाली से रूबरू हुए अधीक्षक डॉ. वरुण निधि ने अधिवक्ताओं को भरोसा दिलाया कि एक सप्ताह के भीतर अस्पताल की दुर्व्यवस्था में सुधार कर दिया जाएगा।

इस मौके पर प्रेमचंद्र यादव, जितेंद्र श्रीवास्तव, आनंद कुमार, पीयूष अग्रहरि, प्रमोद गुप्ता कृष्ण मुरारी अग्रहरि प्रेमचंद गुप्ता सुनील द्विवेदी राकेश कुमार सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions