होमवीडियो LIVE
BREAKING

विज्ञापन

Sonbhadra news:सोलर एजेंसी में 4.50 करोड़ की हेराफेरी का आरोप, कर्मचारियों ने खोल ली अपनी दुकान

सोनभद्र। रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र में सोलर एजेंसी के कारोबार में करीब 4.50 करोड़ रुपये की कथित हेराफेरी का मामला सामने आया है। एजेंसी संचालक ने अपने चार कर्मचारियों पर रकम के गबन का आरोप लगाया है। आरोप है कि कर्मचारियों ने मालिक की गैरमौजूदगी में दुकान और गोदाम बंद कर चाबी फेंक दी और कथित रूप से हेराफेरी की गई रकम से अपनी सोलर की दुकान खोल ली।

7:32 PM, Nov 16, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

Sonbhadra news:सोलर एजेंसी में 4.50 करोड़ की हेराफेरी का आरोप, कर्मचारियों ने खोल ली अपनी दुकान
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क


मालिक की गैरमौजूदगी में बंद कर दिया शोरूम, चार कर्मचारियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्जसोनभद्र। रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र में सोलर एजेंसी के कारोबार में करीब 4.50 करोड़ रुपये की कथित हेराफेरी का मामला सामने आया है। एजेंसी संचालक ने अपने चार कर्मचारियों पर रकम के गबन का आरोप लगाया है। आरोप है कि कर्मचारियों ने मालिक की गैरमौजूदगी में दुकान और गोदाम बंद कर चाबी फेंक दी और कथित रूप से हेराफेरी की गई रकम से अपनी सोलर की दुकान खोल ली। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर रॉबर्ट्सगंज पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।मूल रूप से मिर्जापुर जिले के चुनार थाना क्षेत्र के अदलपुरा निवासी विकास सिंह ने 14 अक्तूबर को पुलिस लाइन पहुंचकर एसपी को प्रार्थना पत्र दिया था। उन्होंने बताया कि कम्हारी में शाहगंज रोड स्थित धर्मशाला के पास उनकी हनुमत सोलर हाउस नाम से दुकान है। यहां इलेक्ट्रॉनिक्स और फर्नीचर का कारोबार किया जाता है।विकास सिंह के अनुसार, दुकान पर अखाड़ा महाल निवासी हरि गोविंद सिंह पटेल प्रबंधक, परासी दुबे निवासी वीरेंद्र प्रताप केशरी अकाउंटेंट के पद पर कार्यरत थे। वहीं, बुड़हर कला निवासी दीपक सिंह पटेल और महेवां निवासी इंद्रेश सिंह को माल एवं गोदाम की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। वह अक्सर कारोबार के सिलसिले में बाहर रहते थे, ऐसे में चारों कर्मचारी ही दुकान का संचालन संभालते थे।आरोप है कि तीन सितंबर को विकास सिंह किसी काम से दिल्ली गए हुए थे। इसी दौरान चारों कर्मचारी दुकान और गोदाम बंद कर शोरूम में ताला लगाकर चाबी फेंककर चले गए। वापस लौटने पर उन्होंने दुकान के हिसाब-किताब और स्टॉक का मिलान कराया तो वर्ष 2024 से अब तक माल की खरीद-बिक्री का कोई संतोषजनक हिसाब नहीं मिला।इसके बाद जांच-पड़ताल में करीब 4.50 करोड़ रुपये की हेराफेरी किए जाने की बात सामने आने का दावा किया गया। विकास सिंह का आरोप है कि कर्मचारियों ने कथित रूप से गबन की गई रकम से छह सितंबर को ही कम्हारी में सोलर आदि की नई दुकान खोल ली।मामले में रॉबर्ट्सगंज कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि एसपी के निर्देश पर चारों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions