सोनभद्र न्यूज़- दुद्धी आई.टी.आई में 04 नवम्बर को वृहद रोजगार मेला, कई कंपनियां देंगी नौकरी.
योग्यताधारी अभ्यर्थियों का चयन किया जायेगा। रोजगार मेला पूर्णतः निःशुल्क है।
sonebhadra
7:33 AM, Oct 31, 2026
Share:
Edited By: U. Gupta , Reported By: जितेन्द्र कुमार चन्द्रवंशी ब्यूरो चीफ सोनभद्र

जिला सेवायोजन कार्यालय द्वारा रोजगार मेले का आयोजन किया गया है।
सोनभद्र, दुद्धी मे एक दिवसीय वृहद रोजगार मेला के आयोजन 04 नवंबर दिन बुधवार को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान दुद्धी में होना है। उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन के अन्तर्गत अधिक से अधिक बेरोजगार अभ्यर्थियों को सेवायोजित किये जाने के उद्देश्य से जिला सेवायोजन कार्यालय द्वारा रोजगार मेले का आयोजन किया गया है।

योग्यताधारी अभ्यर्थियों का चयन किया जायेगा। रोजगार मेला पूर्णतः निःशुल्क है।
यह भी पढ़ें
जिसमें निजी क्षेत्र के विभिन्न कम्पनियों के प्रतिनिधियों द्वारा साक्षात्कार के माध्यम से 8वीं पास, हाई स्कूल, इण्टमीडिएट, स्नातक, परास्नातक, पॉलीटेक्निक, आई.टी.आई. एवं कम्प्यूटर में दक्ष इत्यादि योग्यताधारी अभ्यर्थियों का चयन किया जायेगा। रोजगार मेला पूर्णतः निःशुल्क है। उक्त जानकारी प्रधानाचार्य रविन्द्र पटेल ने दी।






