Sonbhadra news:म्योरपुर ने जनपद स्तरीय कला, क्राफ्ट एवं पपेट्री प्रतियोगिता में लहराया परचम
सोनभद्र। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट), सोनभद्र में आयोजित सप्तम जनपद स्तरीय कला, क्राफ्ट एवं पपेट्री प्रतियोगिता में म्योरपुर ब्लॉक के शिक्षकों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दो वर्गों में प्रथम स्थान हासिल किया
8:06 AM, Oct 6, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

दो वर्गों में प्रथम स्थान हासिल कर शिक्षिकाओं ने बढ़ाया ब्लॉक का मानसोनभद्र। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट), सोनभद्र में आयोजित सप्तम जनपद स्तरीय कला, क्राफ्ट एवं पपेट्री प्रतियोगिता में म्योरपुर ब्लॉक के शिक्षकों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दो वर्गों में प्रथम स्थान हासिल किया। इस उपलब्धि से म्योरपुर ब्लॉक का नाम जनपद स्तर पर गौरवान्वित हुआ है।प्रतियोगिता में जनपद के विभिन्न ब्लॉकों से आए शिक्षकों ने अपनी रचनात्मकता, नवाचारी शिक्षण विधियों और शिक्षण अधिगम सामग्री (टीएलएम) का प्रदर्शन किया। निर्णायक मंडल ने प्रतिभागियों की प्रस्तुति, विषयगत नवाचार, टीएलएम तथा पपेट्री कला के आधार पर विजेताओं का चयन किया।विज्ञान वर्ग में उच्च प्राथमिक विद्यालय डडिहरा की शिक्षिका श्रीमती सीमा ने प्रभावी शिक्षण अधिगम सामग्री और जीवंत पपेट्री प्रस्तुति के माध्यम से प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं सामाजिक विषय वर्ग में कंपोजिट विद्यालय रनटोला की शिक्षिका श्रीमती उमा अग्रवाल ने आकर्षक नवाचार एवं प्रभावशाली विषयगत प्रस्तुति के दम पर प्रथम स्थान हासिल किया।इसके अलावा प्रतियोगिता में कंपोजिट विद्यालय खैराही की रश्मि गुप्ता तथा उच्चीकृत प्राथमिक विद्यालय डकबदला की शिक्षिका ने भी प्रतिभागिता करते हुए प्रमाण-पत्र प्राप्त किया।दोनों विजेता शिक्षिकाओं की उपलब्धि पर म्योरपुर के खंड शिक्षा अधिकारी श्री सुनील कुमार ने बधाई देते हुए कहा कि दोनों शिक्षिकाओं ने अपनी रचनात्मकता, नवाचारी शिक्षण और प्रभावी टीएलएम एवं पपेट्री प्रस्तुति से यह साबित किया है कि म्योरपुर ब्लॉक में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। उन्होंने कहा कि शिक्षक इसी प्रकार नवाचार करते हुए बच्चों के सर्वांगीण विकास में योगदान दें और अन्य शिक्षकों के लिए प्रेरणास्रोत बनें।वहीं उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष सर्वेश कुमार गुप्त, ब्लॉक अध्यक्ष पवन शुक्लेश सहित अन्य पदाधिकारियों एवं शिक्षकों ने विजेता शिक्षिकाओं को बधाई देते हुए हर्ष व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह सफलता म्योरपुर ब्लॉक में नवाचारी एवं रचनात्मक शिक्षा को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि है।
यह भी पढ़ें






