Sonbhadra News: बाइक की टक्कर से अधेड़ की मौत, इलाज के दौरान मौत
सोनभद्र। रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के चुर्क स्थित जय ज्योति इंटर कॉलेज के समीप मंगलवार की रात सड़क हादसे में बाइक की टक्कर से पैदल घर लौट रहे एक अधेड़ की मौत हो गई। हादसे के बाद गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को पुलिस ने तत्काल मेडिकल कॉलेज लोढ़ी में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई
7:57 PM, Nov 11, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Sanjay singh

सोनभद्र। रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के चुर्क स्थित जय ज्योति इंटर कॉलेज के समीप मंगलवार की रात सड़क हादसे में बाइक की टक्कर से पैदल घर लौट रहे एक अधेड़ की मौत हो गई। हादसे के बाद गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को पुलिस ने तत्काल मेडिकल कॉलेज लोढ़ी में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।मृतक की पहचान 50 वर्षीय नारायण पुत्र स्वर्गीय हीरालाल निवासी स्वीपर बस्ती, वार्ड नंबर एक चुर्क के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, मंगलवार की रात नारायण रॉबर्ट्सगंज की तरफ से पैदल अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान जय ज्योति इंटर कॉलेज के पास एक अज्ञात बाइक सवार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल नारायण को तत्काल मेडिकल कॉलेज लोढ़ी पहुंचाया। हालांकि, चिकित्सकों के प्रयास के बावजूद उपचार के दौरान रात में उन्होंने दम तोड़ दिया।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, हादसे के बाद फरार अज्ञात बाइक सवार की पहचान करने के लिए पुलिस जानकारी जुटा रही है।
यह भी पढ़ें






