होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

Sonbhadra News: सड़क हादसा ट्रक-बाइक की टक्कर, पत्नी की मौत, पति गंभीर घायल

Sonbhadra News: रजखड़ मोड़ पर ट्रक-बाइक की टक्कर, पत्नी की मौत, पति गंभीर घायल

7:42 PM, Jul 22, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

Sonbhadra News: सड़क हादसा ट्रक-बाइक की टक्कर, पत्नी की मौत, पति गंभीर घायल
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क



सोनभद्र। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के रजखड़ मोड़ पर बुधवार को ट्रक और बाइक की टक्कर में एक महिला की मौत हो गई, जबकि उसका पति गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) दुद्धी पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। घायल का उपचार जारी है।


जानकारी के अनुसार, विंढमगंज थाना क्षेत्र के बैरखड़ गांव निवासी 22 वर्षीय सुनील कुमार अपनी 20 वर्षीय पत्नी फुलवंती देवी के साथ बाइक से दुद्धी से रेणुकूट जा रहे थे। इसी दौरान कटौली-मझौली की ओर से आ रहा एक ट्रक रजखड़ मोड़ पर मुड़ रहा था। तभी बाइक अनियंत्रित होकर ट्रक से टकरा गई


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक पर पीछे बैठीं फुलवंती देवी सड़क पर गिर गईं और उनके सिर में गंभीर चोट लग गई। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों और स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को तत्काल सीएचसी दुद्धी पहुंचाया गया।
चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद फुलवंती देवी को मृत घोषित कर दिया, जबकि घायल सुनील कुमार का इलाज शुरू कर दिया गया। हादसे की सूचना मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंच गए, जहां उनका रो-रोकर बुरा हाल था

विज्ञापन


पुलिस ने ट्रक और क्षतिग्रस्त बाइक को कब्जे में लेकर महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच की जा रही है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions