Crime news: दूसरे के दस्तावेजों पर बनाते थे फर्जी CSC ID, लाखों की ठगी का खुलासा, दो गिरफ्तार
सोनभद्र। जनपद में CSC (कॉमन सर्विस सेंटर) आईडी का दुरुपयोग कर लाखों रुपये की साइबर धोखाधड़ी करने वाले गिरोह का साइबर क्राइम पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों पर जनसेवा केंद्रों की इनएक्टिव CSC ID को दोबारा एक्टिव कराने के नाम पर संचालकों से यूजर आईडी और पासवर्ड हासिल कर साइबर अपराधियों को उपलब्ध कराने का आरोप है। इसके अलावा दूसरे व्यक्तियों
3:50 PM, Nov 12, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Sanjay singh

इनएक्टिव CSC ID को एक्टिव कराने के नाम पर संचालकों से हासिल करते थे यूजर आईडी-पासवर्ड, फर्जी दस्तावेजों से भी बनाते थे आईडीसोनभद्र। जनपद में CSC (कॉमन सर्विस सेंटर) आईडी का दुरुपयोग कर लाखों रुपये की साइबर धोखाधड़ी करने वाले गिरोह का साइबर क्राइम पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों पर जनसेवा केंद्रों की इनएक्टिव CSC ID को दोबारा एक्टिव कराने के नाम पर संचालकों से यूजर आईडी और पासवर्ड हासिल कर साइबर अपराधियों को उपलब्ध कराने का आरोप है। इसके अलावा दूसरे व्यक्तियों के दस्तावेजों का दुरुपयोग कर फर्जी CSC ID बनवाने और उनका सत्यापन कराने का भी खुलासा हुआ है।पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देश पर साइबर अपराधों की रोकथाम और अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) ऋषभ रुणवाल एवं क्षेत्राधिकारी/सहायक नोडल अधिकारी के पर्यवेक्षण में साइबर क्राइम पुलिस थाना सोनभद्र ने मुकदमा अपराध संख्या 13/2026, धारा 318(4) एवं 66(D) के तहत जांच करते हुए गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया।ऐसे करते थे साइबर ठगीपुलिस की जांच में सामने आया कि जनसेवा केंद्रों से संबंधित कार्यों में संविदा पर नियुक्त आरोपी आशीष कुमार पाण्डेय जनपद के विभिन्न जनसेवा केंद्र संचालकों से उनकी इनएक्टिव CSC ID को दोबारा चालू कराने के नाम पर यूजर आईडी और पासवर्ड हासिल करता था। इसके बाद पासवर्ड बदलकर इन आईडी को साइबर अपराधियों को उपलब्ध करा दिया जाता था।इतना ही नहीं, आरोपी अन्य लोगों के दस्तावेजों का दुरुपयोग कर उनके नाम से नई CSC ID भी बनवाते थे। इनका सत्यापन कराकर आईडी एक्टिव कराई जाती थी और फिर साइबर अपराधियों को सौंप दी जाती थी। इन आईडी के माध्यम से साइबर धोखाधड़ी की वारदातों को अंजाम दिया जा रहा था।गुजरात पुलिस ने पीड़ित को किया था गिरफ्तारजांच में कई पीड़ितों और जनसेवा केंद्रों का नाम सामने आया है। इनमें सुकृत निवासी विशाल पटेल पुत्र अवधेश पटेल भी शामिल हैं। बताया गया कि उन्होंने बैंक खाता खुलवाने के उद्देश्य से जनसेवा केंद्र पर अपने दस्तावेज दिए थे। आरोपियों ने उन्हीं दस्तावेजों का दुरुपयोग कर CSC ID बनवाई और उसका सत्यापन कराया। संबंधित स्थान पर पहले से ओम कम्प्यूटर, सुकृत संचालित था।इसी तरह सुशील कुमार नामक छात्र के नाम पर भी CSC ID बनाकर उसका इस्तेमाल साइबर धोखाधड़ी में किया गया। इसके अलावा कन्हरा, थाना ओबरा निवासी रमेश कुमार गुर्जर पुत्र भोला प्रसाद तथा सविता पत्नी रूपनाथ प्रजापति के जनसेवा केंद्रों के माध्यम से भी ऑपरेटर आईडी बनाकर धोखाधड़ी किए जाने की बात सामने आई है।पुलिस के अनुसार, जिला समन्वयक की भूमिका और धोखाधड़ी में संलिप्तता के संबंध में पूछताछ के लिए बुलाए जाने पर विशाल पटेल थाने पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि उनकी CSC ID के गलत सत्यापन और आपराधिक गतिविधियों में दुरुपयोग के कारण गुजरात पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया था। इस मामले में उन्हें जमानत भी करानी पड़ी थी। पीड़ित की शिकायत और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर साइबर पुलिस ने जांच तेज की और दोनों आरोपियों को पूछताछ के लिए बुलाया। संलिप्तता सामने आने पर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।गिरफ्तार आरोपियों का विवरणपुलिस ने जिन दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, उनमें आशीष कुमार पाण्डेय पुत्र सुखनन्दन पाण्डेय निवासी उस्मानपुर, थाना चुनार, जनपद मिर्जापुर तथा अभय कुमार गौंड पुत्र शंकर प्रसाद गौंड निवासी नवापुरा, थाना सारनाथ, जनपद वाराणसी शामिल हैं।दो मोबाइल और पल्सर बाइक बरामदगिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने दो एंड्रॉयड मोबाइल फोन और एक पल्सर दोपहिया वाहन बरामद किया है।इन पुलिसकर्मियों की रही अहम भूमिकाकार्रवाई करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक धीरेन्द्र कुमार चौधरी, उपनिरीक्षक आशीष पटेल, हेड कांस्टेबल शिवनन्दन सिंह यादव, संजय कुमार वर्मा, योगेश यादव तथा कांस्टेबल सुनील रावत शामिल रहे। साइबर क्राइम पुलिस की इस कार्रवाई से CSC ID का दुरुपयोग कर साइबर ठगी करने वाले नेटवर्क का खुलासा हुआ है।
यह भी पढ़ें






