होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

Sonbhadra:बाल्टी में डूबने से डेढ़ वर्षीय मासूम की मौत

सोनभद्र: बाल्टी में डूबने से डेढ़ वर्षीय मासूम की मौत

6:22 PM, Aug 10, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

Sonbhadra:बाल्टी में डूबने से डेढ़ वर्षीय मासूम की मौत
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क


Sonbhadra:रामपुर बरकोनिया थाना क्षेत्र के रामपुर गांव में रविवार शाम एक दर्दनाक हादसे में डेढ़ वर्षीय रुद्रांस की पानी से भरी बाल्टी में डूबने से मौत हो गई। घटना के समय बच्चा घर के आंगन में खेल रहा था। उसके पिता घर से बाहर थे, जबकि बड़ा भाई और बहन बाहर खेल रहे थे और मां गाय को चारा देने गई थी।इसी दौरान रुद्रांस पानी निकालने के लिए बाल्टी में गिलास डाल रहा था। अचानक वह बाल्टी में गिर गया। कुछ देर बाद उसकी बहन घर में आई तो उसने भाई को बाल्टी में गिरा देखा और मां को आवाज दी। मां ने बच्चे को तुरंत बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।घटना की सूचना मिलने पर रामपुर बरकोनिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद परिवार में मातम छा गया और गांव में भी शोक का माहौल रहा।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions