कृष्ण जन्माष्टमी एवं बारावफात को लेकर सोनभद्र पुलिस अलर्ट, सभी थानों में हुई पीस कमेटी की बैठकें
कृष्ण जन्माष्टमी एवं बारावफात को लेकर सोनभद्र पुलिस अलर्ट, सभी थानों में हुई पीस कमेटी की बैठकें
8:56 PM, Aug 23, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

सोनभद्र, 23 अगस्त 2026। आगामी कृष्ण जन्माष्टमी एवं बारावफात को लेकर सोनभद्र पुलिस अलर्ट, सभी थानों में हुई पीस कमेटी की बैठकें पूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए सोनभद्र पुलिस ने तैयारियां तेज कर दी हैं। पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देशन में रविवार को जनपद के सभी थानों पर थाना प्रभारियों द्वारा पीस कमेटी की बैठकें आयोजित की गईं।बैठकों में क्षेत्र के संभ्रांत नागरिकों, धर्मगुरुओं, ग्राम प्रधानों तथा दोनों समुदायों के गणमान्य लोगों के साथ संवाद स्थापित किया गया। पुलिस अधिकारियों ने आगामी पर्वों को लेकर स्थानीय स्तर पर तैयारियों, संभावित समस्याओं और आवश्यक व्यवस्थाओं की जानकारी ली।पुलिस ने लोगों से आपसी भाईचारा, प्रेम, सौहार्द एवं शांति बनाए रखते हुए पर्व मनाने की अपील की। बैठक के दौरान जुलूस, धार्मिक कार्यक्रमों, यातायात प्रबंधन और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।
अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि पर्वों के दौरान किसी भी नई परंपरा की शुरुआत न की जाए और प्रशासन एवं पुलिस द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पूरी तरह पालन किया जाए। साथ ही आयोजकों एवं स्थानीय लोगों से जुलूस और धार्मिक कार्यक्रमों के दौरान निर्धारित नियमों का पालन करने तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस-प्रशासन का सहयोग करने की अपील की गई।सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों पर रहेगी नजरपुलिस अधिकारियों ने लोगों को अफवाहों से सावधान रहने की सलाह देते हुए कहा कि किसी भी अपुष्ट सूचना पर विश्वास न करें और न ही उसे आगे प्रसारित करें।
यह भी पढ़ें
सोशल मीडिया पर भ्रामक, आपत्तिजनक अथवा सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वाली सामग्री पोस्ट या शेयर करने से बचने की अपील की गई।पुलिस ने कहा कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि, विवाद या समस्या की जानकारी मिलने पर तत्काल स्थानीय पुलिस को सूचित करें। पर्वों के दौरान शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस द्वारा आवश्यक सुरक्षा एवं निगरानी व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है।सोनभद्र पुलिस ने आमजन से दोनों पर्वों को आपसी सद्भाव, भाईचारे और शांतिपूर्ण माहौल में मनाने की अपील की है।






