जयंत कंचन ज्वैलर्स डकैती का सोनभद्र पुलिस ने किया पर्दाफाश
सोनभद्र। मध्य प्रदेश के सिंगरौली जनपद के जयंत स्थित कंचन ज्वैलर्स में हुई डकैती के मामले में सोनभद्र पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ के दौरान आरोपी रोशन कुमार स्वीपर के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। वहीं उसका साथी राहुल स्वीपर पुलिस की घेराबंदी से बचकर जंगल की ओर भागने में सफल रहा।
5:11 PM, Sep 18, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Sanjay singh

पुलिस मुठभेड़ में एक आरोपी घायल गिरफ्तार, दूसरा जंगल की ओर फरार
सोनभद्र। मध्य प्रदेश के सिंगरौली जनपद के जयंत स्थित कंचन ज्वैलर्स में हुई डकैती के मामले में सोनभद्र पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ के दौरान आरोपी रोशन कुमार स्वीपर के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। वहीं उसका साथी राहुल स्वीपर पुलिस की घेराबंदी से बचकर जंगल की ओर भागने में सफल रहा।पुलिस के अनुसार 17 सितंबर 2026 को थाना विन्ध्यनगर, सिंगरौली क्षेत्र के बजरंग कॉम्प्लेक्स, जयंत स्थित कंचन ज्वैलर्स में छह हथियारबंद बदमाशों ने धावा बोला था। बदमाशों ने दुकान संचालक एवं वहां मौजूद लोगों को हथियारों के बल पर धमकाकर मोबाइल फोन छीने तथा सोने-चांदी के आभूषण और नकदी लूट ली। विरोध करने पर बदमाशों ने फायरिंग की, जिसमें दुकान संचालक के सिर में छर्रे लगे और एक अन्य व्यक्ति की कलाई में गोली लगी थी। घटना के बाद बदमाश मोटरसाइकिलों से फरार हो गए।घटना के बाद पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देश पर सीमावर्ती क्षेत्रों में संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की चेकिंग शुरू कराई गई।इसी क्रम में 18 सितंबर की सुबह मुखबिर से सूचना मिली कि डकैती में शामिल दो व्यक्ति अपाचे मोटरसाइकिल से पिपरी की ओर आने वाले हैं। क्षेत्राधिकारी पिपरी हर्ष पाण्डेय के नेतृत्व में थाना अनपरा, थाना शक्तिनगर, थाना पिपरी और एसओजी की संयुक्त पुलिस टीम ने डिबुलगंज स्थित डी-प्लांट रोड, बेलवादह पिकनिक स्पॉट मोड़ के आसपास चेकिंग शुरू की।कुछ समय बाद अपाचे मोटरसाइकिल पर सवार दो संदिग्ध आते दिखाई दिए। पुलिस टीम ने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो दोनों पिपरी की ओर भागने लगे। पुलिस के अनुसार पीछा करने के दौरान बदमाशों ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग की। चेतावनी के बावजूद दोबारा फायरिंग किए जाने पर पुलिस टीम ने आत्मरक्षार्थ नियंत्रित फायरिंग की।इस दौरान रोशन कुमार स्वीपर पुत्र विजय राम, निवासी शक्तिनगर, उम्र करीब 25 वर्ष पैर में गोली लगने से घायल होकर गिर गया। पुलिस ने उसे करीब 05:12 बजे गिरफ्तार कर लिया। वहीं उसका साथी राहुल स्वीपर निवासी स्वीपर बस्ती, अनपरा जंगल की ओर भाग गया।पूछताछ में डकैती को लेकर अहम खुलासापुलिस के अनुसार पूछताछ में गिरफ्तार आरोपी ने बताया कि वह अन्य साथियों के साथ दो अपाचे मोटरसाइकिलों से कंचन ज्वैलर्स पहुंचा था। उसके अनुसार वारदात में कुल छह लोग शामिल थे। पुलिस के मुताबिक दोनों अपाचे मोटरसाइकिलें पहले लूटी गई थीं।आरोपी ने बताया कि डकैती में उसके हिस्से में आए ₹50 हजार नकद और सोने के आभूषण उसके पास थे, जिन्हें पुलिस ने बरामद कर लिया। बरामद सोने के आभूषणों पर कंचन ज्वैलर्स के टैग लगे मिले।पुलिस के अनुसार पूछताछ में घटना में शामिल अन्य आरोपियों और वारदात में इस्तेमाल वाहनों के संबंध में भी महत्वपूर्ण जानकारी मिली है। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी तथा शेष लूटे गए माल की बरामदगी के लिए पुलिस टीमें लगातार प्रयास कर रही हैं।आरोपी के खिलाफ कई मुकदमे दर्जपुलिस के अनुसार गिरफ्तार रोशन कुमार के खिलाफ सोनभद्र, झारखंड और मध्य प्रदेश में पूर्व से कई मुकदमे दर्ज हैं। इनमें मारपीट, आयुध अधिनियम, लूट/चोरी, गैंगस्टर एक्ट तथा अन्य गंभीर धाराओं से संबंधित मामले शामिल हैं।मामले में थाना अनपरा पर मु0अ0सं0-191/2026, धारा 109, 317(3) बीएनएस एवं 3/25/27 आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है। पुलिस की विधिक कार्रवाई जारी है।कार्रवाई करने वाली पुलिस टीमकार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक प्रणय प्रसून श्रीवास्तव थाना अनपरा, प्रभारी निरीक्षक सत्येन्द्र राय थाना शक्तिनगर, प्रभारी निरीक्षक रामस्वरूप वर्मा एसओजी सोनभद्र तथा थानाध्यक्ष राजेश जी चौबे थाना पिपरी पुलिस टीम के साथ शामिल रहे।
यह भी पढ़ें






