सोनभद्र पुलिस का ऑपरेशन वारंटी जारी, 4 अभियुक्त गिरफ्तार
सोनभद्र पुलिस का ऑपरेशन वारंटी जारी, 4 अभियुक्त गिरफ्तार
9:03 PM, Jul 17, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

वारंटी गिरफ्तारी अभियान में शक्तिनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 4 वारंटी गिरफ्तार
सोनभद्र के शक्तिनगर थाना पुलिस ने वारंटी गिरफ्तारी अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए चार वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया है।
पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत 16 जुलाई 2026 को थाना शक्तिनगर पुलिस ने वारंटियों के संभावित ठिकानों पर दबिश देकर चार अभियुक्तों को उनके आवासों से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्रवाई की गई।
गिरफ्तार अभियुक्तों में सिकन्दर स्वीपर, राजेन्द्र स्वीपर, शिवशंकर चौधरी और मनोज राय शामिल हैं।
यह कार्रवाई प्रभारी निरीक्षक सत्येन्द्र कुमार राय के नेतृत्व में उपनिरीक्षक राजेश कुमार, उपनिरीक्षक देवमुनि सिंह यादव तथा पुलिस टीम ने संयुक्त रूप से की।
पुलिस का कहना है कि जनपद में अपराधियों और न्यायालय से फरार वारंटियों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा, ताकि कानून-व्यवस्था प्रभावी ढंग से बनाए रखी जा सके।
यह भी पढ़ें






