होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

औद्योगिक विकास से बदल रही सोनभद्र की तस्वीर, 54 इकाइयों में शुरू हुआ उत्पादन

औद्योगिक विकास से बदल रही सोनभद्र की तस्वीर, 54 इकाइयों में शुरू हुआ उत्पादन

7:59 PM, Jun 29, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

औद्योगिक विकास से बदल रही सोनभद्र की तस्वीर, 54 इकाइयों में शुरू हुआ उत्पादन
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क


5,609 करोड़ के निवेश से 4,585 युवाओं को मिला प्रत्यक्ष रोजगार, एसीसी सीमेंट प्लांट जल्द होगा पूरी क्षमता से संचालितसोनभद्र। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की औद्योगिक विकास नीति के तहत सोनभद्र में निवेश और रोजगार के नए अवसर तेजी से बढ़ रहे हैं। ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के माध्यम से जिले में निवेश करने वाली 54 औद्योगिक इकाइयों ने उत्पादन शुरू कर दिया है। इन परियोजनाओं में अब तक 5,609 करोड़ रुपये का निवेश हुआ है, जिससे 4,585 युवाओं को प्रत्यक्ष रोजगार मिला है, जबकि 10 हजार से अधिक लोगों को अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार मिलने का अनुमान है।जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने बताया कि जनपद में औद्योगिक विकास को गति देने के लिए प्रशासन निवेशकों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान कर रहा है। उन्होंने बताया कि ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के तहत प्राप्त 67 निवेश प्रस्तावों, जिनकी कुल प्रस्तावित लागत 1,32,110.29 करोड़ रुपये है, में से 54 इकाइयों ने उत्पादन शुरू कर दिया है। वहीं 19 परियोजनाएं अभी निर्माणाधीन हैं और उन्हें जल्द शुरू कराने के लिए तेजी से कार्य किया जा रहा है।उन्होंने बताया कि सलई बनवा स्थित अडानी समूह के स्वामित्व वाले एसीसी सीमेंट प्लांट से भी शीघ्र पूर्ण क्षमता के साथ उत्पादन शुरू होने की उम्मीद है। इसके संचालन से जिले में बड़ी संख्या में रोजगार के अवसर सृजित होंगे और स्थानीय अर्थव्यवस्था को नई मजबूती मिलेगी। इसके अलावा 200 करोड़ रुपये की लागत से तैयार एनटीपीसी के सोलर प्रोजेक्ट में भी उत्पादन शुरू करने की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। ज्वालामुखी इंटरप्राइजेज की परियोजना भी जल्द धरातल पर उतरने वाली है।जिलाधिकारी ने कहा कि प्रशासन का प्रयास है कि सभी स्वीकृत औद्योगिक परियोजनाएं तय समय में शुरू हों, जिससे जिले में निवेश का अनुकूल माहौल बने, स्थानीय युवाओं को रोजगार मिले और पलायन पर प्रभावी रोक लग सके।प्रमुख उत्पादनरत इकाइयांओबरा-सी – 13,005 करोड़ रुपये का निवेश, 2,500 रोजगारएमप्लस तुंगभद्रा – 200 करोड़ रुपये का निवेश, 500 रोजगारवल्लुप ब्रेविंग – 48 करोड़ रुपये का निवेश, 90 रोजगारकाशी विश्वनाथ डेयरी – 45 करोड़ रुपये का निवेश, 60सोन स्टील – 10 करोड़ रुपये का निवेश, 300 रोजगार

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions