Sonbhadra: प्रदेश स्तर पर बढ़ा सोनभद्र का कद, छह नेता बने कार्यसमिति सदस्य
सोनभद्र। भारतीय जनता पार्टी, उत्तर प्रदेश की प्रदेश कार्यसमिति के सदस्यों की घोषित सूची में सोनभद्र जिले के छह नेताओं को स्थान मिला है। जिले के नेताओं को प्रदेश स्तर पर महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने से भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है
9:14 PM, Oct 26, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

सोनभद्र के छह नेताओं को भाजपा प्रदेश कार्यसमिति में मिली जगह, कार्यकर्ताओं में उत्साह
सोनभद्र। भारतीय जनता पार्टी, उत्तर प्रदेश की प्रदेश कार्यसमिति के सदस्यों की घोषित सूची में सोनभद्र जिले के छह नेताओं को स्थान मिला है।
जिले के नेताओं को प्रदेश स्तर पर महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने से भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है।घोषित सूची के अनुसार, सोनभद्र से एससी-एसटी आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष रामनरेश पासवान, पूर्व विभाग संगठन मंत्री रामलखन सिंह, पूर्व संगठन मंत्री नागेश्वर देव, पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मवीर तिवारी, ओंकार केसरी और रमेश मिश्रा को भाजपा प्रदेश कार्यसमिति का सदस्य बनाया गया है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें
इन नेताओं को प्रदेश कार्यसमिति में शामिल किए जाने से पार्टी संगठन में सोनभद्र जिले की भागीदारी मजबूत हुई है। कार्यकर्ताओं को उम्मीद है कि प्रदेश स्तर पर इन नेताओं की भूमिका से जिले में संगठनात्मक गतिविधियों को नई गति मिलेगी और पार्टी का जनाधार और मजबूत होगा।
भाजपा कार्यकर्ताओं ने इसे जिले के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि बताते हुए उम्मीद जताई कि नवनियुक्त प्रदेश कार्यसमिति सदस्य संगठन को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय बढ़ाने और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाएंगे।






