सोनभद्र: युवक को अर्धनग्न कर प्राइवेट पार्ट में पत्थर बांध गांव में घुमाया, वीडियो बनाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार.
मामले में बभनी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
babhani
10:21 PM, Aug 7, 2026
Share:
Edited By: Ashish Gupta , Reported By: Naresh Gupta

Photo : Sonprabhat News
बभनी (सोनभद्र)। जनपद सोनभद्र के बभनी थाना क्षेत्र में मानवता को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। छेड़खानी के विवाद को लेकर कुछ लोगों ने एक युवक को बेरहमी से पीटा, उसके साथ कथित रूप से अमानवीय व्यवहार किया, प्राइवेट पार्ट में पत्थर बांधकर उसे अर्धनग्न अवस्था में गांव में घुमाया और पूरी घटना का वीडियो भी बना लिया। मामले में बभनी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के अनुसार, इकदीरी गांव निवासी सरजू पुत्र हनुमान प्रसाद की तहरीर पर मामला दर्ज किया गया। शिकायत में बताया गया कि 6 अगस्त 2026 को करीब 11 बजे उनका भाई बभनी बाजार से घर लौट रहा था। इसी दौरान करकच्छी गांव निवासी राजेन्द्र पुत्र छबिलाल, अजय पुत्र राजेन्द्र तथा उनके साथ मौजूद अन्य 6-7 लोगों ने छेड़खानी के विवाद को लेकर युवक को घर के भीतर ले जाकर लाठी-डंडों से मारपीट की। आरोप है कि इसके बाद उसके साथ अमानवीय कृत्य किया गया, प्राइवेट पार्ट में पत्थर बांधकर उसे अर्धनग्न अवस्था में गांव में घुमाया गया तथा घटना का वीडियो भी बनाया गया।

विज्ञापन
घटना की सूचना मिलते ही बभनी थाना पुलिस ने मु0अ0सं0 178/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 109(1), 115(2), 352, 351(3) एवं 191(2) में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी अजय पुत्र राजेन्द्र और राजेन्द्र पुत्र छबिलाल, निवासी ग्राम करकच्छी, थाना बभनी को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें
पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) ऋषभ रुणवाल, क्षेत्राधिकारी दुद्धी विनय प्रभाकर साहनी के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक अरविन्द सरोज के नेतृत्व में की गई।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि मामले की विवेचना जारी है और घटना में शामिल अन्य आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। यदि जांच में अन्य तथ्य सामने आते हैं तो उनके अनुसार विधिक कार्रवाई भी की जाएगी।






