होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

सोनभद्र: अघोषित बिजली कटौती से नाराज ग्रामीणों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन, आंदोलन की दी चेतावनी

हिंदुआरी फीडर क्षेत्र में लो-वोल्टेज और अनियमित बिजली आपूर्ति से किसान व छात्र सबसे अधिक प्रभावित

sonbhadra

3:08 PM, Aug 6, 2026

Share:

Edited By: Ashish Gupta , Reported By: Sanjay Singh

सोनभद्र: अघोषित बिजली कटौती से नाराज ग्रामीणों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन, आंदोलन की दी चेतावनी

Photo : Sonprabhat News

हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क

सोनभद्र। हिंदुआरी फीडर से जुड़े क्षेत्रों में लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती, लो-वोल्टेज की समस्या और उपभोक्ताओं की शिकायतों पर कार्रवाई न होने से नाराज ग्रामीणों एवं जनप्रतिनिधियों ने बुधवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शनकारियों ने विद्युत व्यवस्था में तत्काल सुधार की मांग करते हुए चेतावनी दी कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो व्यापक जनआंदोलन शुरू किया जाएगा।

ज्ञापन के माध्यम से बताया गया कि हिंदुआरी फीडर से जुड़े बिच्छी, ममुआं, बुड़हर, नई, मर्सिया, हिंदुआरी, ओरगाईं, केवटी, तिरनाही, थीरु, बबुरा, बगही, बगडीहा, गेंवड़ी सहित दर्जनों गांवों में लंबे समय से बिजली आपूर्ति अनियमित बनी हुई है। बार-बार होने वाली कटौती और लो-वोल्टेज के कारण ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष डॉ. लोकपति सिंह ने कहा कि बिजली संकट का सबसे अधिक असर किसानों पर पड़ रहा है। पर्याप्त बिजली न मिलने से धान की फसल की सिंचाई प्रभावित हो रही है, जबकि विद्यार्थियों की पढ़ाई भी बाधित हो रही है। उन्होंने प्रशासन से जनहित को ध्यान में रखते हुए विद्युत व्यवस्था में शीघ्र सुधार की मांग की।

विज्ञापन

Image

प्रदर्शन की अध्यक्षता कर रहे समाजवादी युवजन सभा के जिला उपाध्यक्ष रमेश यादव ने आरोप लगाया कि कई बार शिकायत दर्ज कराने के बावजूद विद्युत विभाग के अधिकारी उपभोक्ताओं के फोन तक नहीं उठाते, जिससे लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है।

विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि यदि जल्द ही बिजली आपूर्ति सामान्य नहीं की गई और शिकायतों का प्रभावी समाधान नहीं हुआ तो लोकतांत्रिक तरीके से बड़े स्तर पर आंदोलन किया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी संबंधित विभाग की होगी।

इस दौरान समाजवादी युवजन सभा के जिलाध्यक्ष बबलू धांगर, प्रेमनाथ, विजय गिरि, श्यामलाल विश्वकर्मा, फूल सिंह पटेल, मंजूर आलम, हरदेव सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions