सोनभद्र: 1.542 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ युवक गिरफ्तार
सोनभद्र: 1.542 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ युवक गिरफ्तार
8:46 PM, Jul 15, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना पिपरी पुलिस ने 1 किलोग्राम 542 ग्राम अवैध गांजा के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है।पुलिस के अनुसार, अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अनिल कुमार के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी पिपरी हर्ष पाण्डेय के निर्देशन में मंगलवार (15 जुलाई 2026) को सुबह करीब 10:49 बजे गोविन्द पेट्रोल पम्प के बगल तथा विनोद राय गली के सामने कच्ची सड़क पर संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध युवक को रोककर तलाशी ली गई। उसके पास मौजूद सफेद प्लास्टिक के झोले से 1 किलोग्राम 542 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया।पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम राजेश पुत्र राजा मद्रासी उर्फ राजा कबाड़ी (21 वर्ष), निवासी मलिन बस्ती, वार्ड नंबर-01, तुर्रा, थाना पिपरी, जनपद सोनभद्र बताया।बरामदगी के आधार पर थाना पिपरी में मु0अ0सं0-130/2026 के तहत धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर आरोपी के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।बरामदगी1 किलोग्राम 542 ग्राम अवैध गांजागिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीमथानाध्यक्ष राजेश जी चौबेमहिला उपनिरीक्षक रीता यादवमुख्य आरक्षी किशन यादवमुख्य आरक्षी राजेश कुमार पासवानआरक्षी अंगद यादव
यह भी पढ़ें






