स्नातक एवं शिक्षक एमएलसी चुनाव को लेकर सपाइयों ने कसी कमर
सोनभद्र। समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर बुधवार, 7 अक्टूबर को स्नातक एमएलसी प्रत्याशी आशुतोष सिन्हा का जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान आयोजित बैठक में आगामी स्नातक एवं शिक्षक एमएलसी चुनाव को लेकर रणनीति तैयार की गई और पार्टी कार्यकर्ताओं को प्रत्याशियों की जीत के लिए जुटने का आह्वान किया गया।
7:03 PM, Oct 7, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Sanjay singh

सोनभद्र। समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर बुधवार, 7 अक्टूबर 2026 को स्नातक एमएलसी प्रत्याशी आशुतोष सिन्हा का जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान आयोजित बैठक में आगामी स्नातक एवं शिक्षक एमएलसी चुनाव को लेकर रणनीति तैयार की गई और पार्टी कार्यकर्ताओं को प्रत्याशियों की जीत के लिए जुटने का आह्वान किया गया।बैठक को संबोधित करते हुए सपा जिलाध्यक्ष राम निहोर यादव ने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने स्नातक एमएलसी के लिए आशुतोष सिन्हा तथा शिक्षक एमएलसी के लिए लाल बिहारी यादव को पुनः प्रत्याशी बनाया है। उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और मतदाताओं से एक-एक मतदाता से संपर्क कर दोनों प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान कराने की अपील की।राम निहोर यादव ने बताया कि 8 अक्टूबर 2026 को मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर रॉबर्ट्सगंज के बढ़ौली चौराहे पर विशाल विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। इसके बाद रॉबर्ट्सगंज तहसील पहुंचकर बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए जाएंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की।स्नातक एमएलसी प्रत्याशी आशुतोष सिन्हा ने कहा कि पिछले चुनाव में मतदाताओं ने ऐतिहासिक समर्थन देकर उन्हें सदन तक पहुंचाया था। उन्होंने कार्यकर्ताओं से इस बार भी मतदाताओं के बीच पहुंचकर समर्थन जुटाने और ऐतिहासिक मतों से विजय दिलाने की अपील की।बैठक में सपा के राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व विधायक अविनाश कुशवाहा, पूर्व विधायक राजेंद्र सिंह पटेल और पूर्व विधायक रमेश चंद्र दुबे सहित अन्य नेताओं ने कार्यकर्ताओं से दोनों एमएलसी प्रत्याशियों को ऐतिहासिक जीत दिलाने का आह्वान किया। नेताओं ने कहा कि दोनों प्रत्याशियों की जीत से सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के हाथ मजबूत होंगे।बैठक में मोहम्मद सईद कुरैशी, जयप्रकाश उर्फ चेखूर पांडे, रामप्यारे सिंह पटेल, अनिल प्रधान, बाबूलाल यादव, गीता गौर, विजय शंकर जायसवाल, लल्लू भारती, राजेश गौड़, रामेश्वर भाई पटेल, श्याम बिहारी जायसवाल, अशोक पटेल, नामवर कुशवाहा, अभय यादव, नंदलाल मौर्य, बलिराज मौर्य, सूरज चौरसिया, सुरेश यादव, राम सिंह यादव सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें






