होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

जनसुनवाई में एसपी ने सुनीं लोगों की शिकायतें, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश

जनसुनवाई में एसपी ने सुनीं लोगों की शिकायतें, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश

5:42 PM, Jun 25, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

जनसुनवाई में एसपी ने सुनीं लोगों की शिकायतें, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क


भूमि विवाद, साइबर अपराध, गुमशुदगी और पारिवारिक मामलों पर अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश

सोनभद्र, 25 जून 2026। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने गुरुवार को पुलिस कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई एवं जनता दर्शन कार्यक्रम में आमजन की समस्याएं सुनीं। इस दौरान जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों से पहुंचे फरियादियों ने अपनी शिकायतें प्रस्तुत कीं, जिन पर एसपी ने गंभीरता से संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों को त्वरित एवं निष्पक्ष कार्रवाई के निर्देश दिए।जनसुनवाई में भूमि विवाद, पारिवारिक विवाद, मारपीट, साइबर अपराध, गुमशुदगी तथा राजस्व संबंधी मामलों सहित विभिन्न प्रकार की शिकायतें प्राप्त हुईं। पुलिस अधीक्षक ने प्रत्येक प्रकरण की समीक्षा करते हुए संबंधित क्षेत्राधिकारी एवं थाना प्रभारियों को शिकायतों की तथ्यपरक जांच कर समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने को कहा।उन्होंने निर्देश दिया कि पीड़ितों को त्वरित न्याय दिलाना पुलिस की प्राथमिकता होनी चाहिए।

साथ ही शिकायतकर्ताओं को उनके मामलों में की जा रही कार्रवाई से समय-समय पर अवगत कराने तथा उनके साथ संवेदनशील एवं जिम्मेदार व्यवहार करने के निर्देश भी दिए गए।एसपी अभिषेक वर्मा ने स्पष्ट किया कि शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही, अनावश्यक विलंब या उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

विज्ञापन

ऐसे मामलों में संबंधित अधिकारी या कर्मचारी के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी निर्देशित किया कि जिन मामलों में तत्काल हस्तक्षेप आवश्यक है, उनमें प्राथमिकता के आधार पर वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।जनसुनवाई के दौरान पुलिस अधिकारियों ने भी शिकायतकर्ताओं की समस्याओं को सुना और उनके समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिलाया। पुलिस प्रशासन ने कहा कि आमजन की शिकायतों का प्रभावी निस्तारण और बेहतर पुलिस सेवा प्रदान करना उसकी सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions