विधान परिषद चुनाव में सपा की जीत शिक्षित वर्ग का भाजपा सरकार के खिलाफ जनादेश: सांसद छोटे लाल सिंह खरवार
सोनभद्र। समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय सोनभद्र में शुक्रवार, 30 अक्टूबर को आयोजित प्रेस वार्ता में सांसद छोटे लाल सिंह खरवार ने विधान परिषद चुनाव में समाजवादी पार्टी की जीत को भाजपा सरकार की जनविरोधी एवं पीडीए विरोधी नीतियों के खिलाफ शिक्षित वर्ग का खुला जनादेश बताया
8:21 PM, Oct 30, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Sanjay singh

*
सोनभद्र। समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय सोनभद्र में शुक्रवार, 30 अक्टूबर को आयोजित प्रेस वार्ता में सांसद छोटे लाल सिंह खरवार ने विधान परिषद चुनाव में समाजवादी पार्टी की जीत को भाजपा सरकार की जनविरोधी एवं पीडीए विरोधी नीतियों के खिलाफ शिक्षित वर्ग का खुला जनादेश बताया।उन्होंने कहा कि विधान परिषद की स्नातक सीट से आशुतोष सिंह तथा शिक्षक सीट से लाल बिहारी यादव की ऐतिहासिक जीत ने यह संदेश दिया है कि शिक्षित मतदाता अब बदलाव चाहती है। उत्तर प्रदेश की पांच विधान परिषद सीटों पर समाजवादी पार्टी के प्रत्याशियों की जीत पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की नीतियों और नेतृत्व की जीत है।सांसद ने कहा कि इन चुनाव परिणामों से स्पष्ट है कि प्रदेश की जनता भाजपा सरकार की नीतियों से असंतुष्ट है। आने वाले समय में इसी जनसमर्थन के आधार पर समाजवादी पार्टी उत्तर प्रदेश में अपनी सरकार बनाएगी।वहीं, प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष राम निहोर यादव ने जनपद सोनभद्र के शिक्षित स्नातक मतदाताओं, शिक्षकों तथा समाजवादी पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
यह भी पढ़ें






