होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

जन समस्याओं को लेकर सपा ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, अधिकारियों पर लगाया उदासीनता का आरोप

सोनभद्र। जनपद की विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर समाजवादी पार्टी सोनभद्र के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर समस्याओं के तत्काल समाधान की मांग की। इस दौरान सपा जिलाध्यक्ष राम निहोर यादव ने अधिकारियों पर जनसमस्याओं के प्रति उदासीनता बरतने का आरोप लगाया।

8:25 PM, Aug 27, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Sanjay singh

जन समस्याओं को लेकर सपा ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, अधिकारियों पर लगाया उदासीनता का आरोप
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क




सोनभद्र। जनपद की विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर समाजवादी पार्टी सोनभद्र के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर समस्याओं के तत्काल समाधान की मांग की। इस दौरान सपा जिलाध्यक्ष राम निहोर यादव ने अधिकारियों पर जनसमस्याओं के प्रति उदासीनता बरतने का आरोप लगाया।सपा जिलाध्यक्ष राम निहोर यादव ने कहा कि सोनभद्र में किसान, नौजवान, व्यापारी और आम जनता अनेक समस्याओं से जूझ रही है, लेकिन उनकी समस्याओं की सुनवाई नहीं हो रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार के इशारे पर जनपद के आला अधिकारी काम कर रहे हैं और विपक्षी दलों के नेताओं के फोन तक नहीं उठाते।उन्होंने कहा कि यदि अधिकारियों द्वारा जनसमस्याओं को गंभीरता से नहीं सुना गया तो समाजवादी पार्टी जन आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी, जिसकी जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सपा सरकार के दौरान हर वर्ग के हितों का ध्यान रखा गया, जबकि वर्तमान भाजपा सरकार में किसान समेत विभिन्न वर्ग परेशान हैं।पूर्व विधायक रमेश चंद दुबे ने घोरावल विधानसभा क्षेत्र में विद्युत समस्या का मुद्दा उठाते हुए कहा कि क्षेत्र में सैकड़ों ट्रांसफार्मर जले हुए हैं। इसके कारण किसान अपनी फसलों की सिंचाई नहीं कर पा रहे हैं और अन्य जरूरी कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि किसान लगातार शिकायत कर रहे हैं, इसके बावजूद ट्रांसफार्मर नहीं बदले जा रहे हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि समस्या का तत्काल समाधान नहीं हुआ तो समाजवादी पार्टी जन आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी।इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष बाबूलाल यादव, जिला उपाध्यक्ष रामप्यारे सिंह पटेल, पवन पटेल, बाबू हाशमी, जगत पटेल, राजेश विश्वकर्मा समेत सैकड़ों सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions